फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादीशुदा महिला से प्यार: समुदाय विशेष के युवक की हरकत सुन हैरान रह जाएंगे, विहिप ने किया हंगामा

Sat, 14 Mar 2026 09:30 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के बिचपुरी क्षेत्र में एक युवक के साथ रह रही शादीशुदा महिला को लेकर लव जिहाद का आरोप लगाते हुए विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया।
विज्ञापन
महिला सांकेतिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना जगदीशपुरा के बिचपुरी में लोहामंडी निवासी मुस्लिम युवक एक शादीशुदा महिला के साथ रह रहा था। शुक्रवार सुबह विश्व हिंदू परिषद और बजरंगदल को इसकी सूचना मिल गई। कार्यकर्ताओं ने बिचपुरी पहुंच कर युवक को पकड़ लिया। लव जिहाद का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और आरोपी को थाना जगदीशपुरा ले आए।
विज्ञापन


विहिप के जिला उपाध्यक्ष करन गर्ग ने बताया कि मधुनगर निवासी महिला को प्रेमजाल में फंसा कर युवक बहला कर लाया था। उसने जानबूझकर महिला के पति और बच्चों को महिला से अलग करने की साजिश रची थी। महिला के परिजन ने विहिप से शिकायत की थी। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस मौके पर विशेष रूप से राहुल जोशी, करन गर्ग,शिवम दुबे, कार्तिक मुदगल, आकाश वर्मा रवि गुप्ता, सचिन बजरंगी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें