फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारी संघ चुनाव को लेकर टकराव: कुलपति से वार्ता बेनतीजा, विश्वविद्यालय में जारी रहेगा धरना

Sat, 14 Mar 2026 09:29 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

 डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में कर्मचारी संघ चुनाव के लिए चल रहा धरना शुक्रवार को भी जारी रहा। प्रदर्शनकारियों को कुलपति प्रो. आशु रानी की ओर से वार्ता के लिए बुलाया गया लेकिन बातचीत बेनतीजा रही।
 
विज्ञापन
आगरा विश्वविद्यालय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा में कर्मचारी संघ चुनाव को लेकर चल रहा धरना शुक्रवार को भी जारी रहा। कुलपति के साथ हुई वार्ता में कोई समाधान नहीं निकल पाया, जिससे कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि आदेश जारी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन


पूर्व महामंत्री अनिल श्रीवास्तव ने बताया कि कुलपति ने सुझाव दिया है कि एक नया प्रत्यावेदन दिया जाए। अन्य पक्षों के प्रत्यावेदन को मिलाकर एक समिति बनाकर मामले का परीक्षण कराया जाए, उसके बाद चुनाव कराए जा सकते हैं। वहीं, चुनाव से जुड़ी पत्रावली 19 फरवरी को कुलसचिव कार्यालय से कुलपति सचिवालय भेजी जा चुकी है। ऐसे में पत्रावली के गायब होने की बात संदेह पैदा करता है।

कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय प्रशासन कर्मचारी संघ के कुछ पदाधिकारियों के दबाव में काम कर रहा है। धरना दे रहे कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कर्मचारी संघ के चुनाव कराने के संबंध में स्पष्ट आदेश जारी नहीं किए जाते, तब तक उनका धरना जारी रहेगा। धरने में सुमित चौधरी, आशु ठाकुर, डॉ. आनंद टाइटलर, निरंजन सिंह, दीपक शुक्ला, बॉबी भंडारी सहित कई लोग शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें