फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पुराने को ही नया सफाईकर्मी बताकर भेजा, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। नगर निगम के अधिकारी सफाई घोटाले को छिपाने के लिए मौजूदा कर्मचारियों को ही नया बताकर वार्डों में भेज रहे हैं। शाहगंज की भाजपा पार्षद पूजा वाल्मीकि ने सोमवार को इस फर्जीवाड़े का आरोप लगाते हुए नगर निगम में हंगामा किया।
विज्ञापन

पार्षद पूजा वाल्मीकि ने अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार और सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम से कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि उनके वार्ड में भेजे गए पांच सफाईकर्मी पहले से ही कार्यरत थे। नगर निगम सदन ने सभी 100 पार्षदों के वार्डों में आउटसोर्सिंग पर 10-10 नए सफाई कर्मचारी तैनात करने का प्रस्ताव पारित किया था। हालांकि, ये कर्मचारी भेजे नहीं गए।
बाद में 1143 कर्मचारियों की भर्ती की गई, पर पार्षदों को कर्मचारी नहीं मिले। पार्षद पूजा वाल्मीकि ने कहा कि वह पांच गरीब, विधवा वाल्मीकि समाज की महिलाओं को आउटसोर्सिंग नौकरी दिलाने का प्रयास कर रही थीं। अधिकारियों ने उनकी बात अनसुनी कर अपनी मर्जी से कर्मचारियों की तैनाती की। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि उन्होंने किसी नए कर्मचारी की भर्ती नहीं की है, बल्कि शहर के अलग-अलग कार्य समूह या अन्य विभागों से कर्मचारियों को हटाकर पार्षदों के वार्डों में भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें