फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aadhaar Card: आधार कार्ड अपडेट कराना नहीं रहा आसान... अपॉइंटमेंट के नाम पर ठगी, लोग हो रहे परेशान

Sat, 10 Aug 2024 12:19 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आधार कार्ड अपडेट कराना आसान नहीं है। दूर दराज से आ रहे लोग अपॉइंटमेंट के नाम पर परेशान हो रहे हैं। उनसे रुपये भी ऐंठ लिए जातें हैं, लेकिन इसके बाद भी परेशानी कम नहीं हो रही है। 

 
विज्ञापन
आगरा में आधार केन्द्र पर लगी लाइन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के संजय प्लेस स्थित आधार केंद्र पर काफी संख्या में लोग आते हैं। यहां अपॉइंटमेंट के नाम पर साइबर कैफे वाले लोगों को ठग रहे हैं। तुरंत अपॉइंटमेंट करने के नाम पर 300 रुपये, शाम के अपॉइंटमेंट के लिए 250 व 4 दिन बाद अपॉइंटमेंट देने के लिए 150 लिए जा रहे हैं। राशन कार्ड की केवाईसी के लिए आधार बनवाने या अपडेट कराने आए उपभोक्ताओं को मजबूरन मुंहमांगे पैसे देने पड़ रहे हैं। दूर-दराज से बिना अपॉइंटमेंट के आने वाले लोगों को मायूस लौटना पड़ता है।
विज्ञापन




 

निशुल्क फॉर्म के 200 रुपये
बोदला निवासी गुड्डी देवी ने बताया कि संजय प्लेस स्थित आधार कार्ड सेंटर के सामने साइबर कैफे वाले ने 200 रुपये का फॉर्म दिया। जब आधार ऑफिस गई तो पता चला फॉर्म निशुल्क ही मिलता है। 

 

काम फिर भी नहीं हुआ
हाथरस निवासी सोना देवी ने बताया कि गांव में फर्जी आधार कार्ड बना कर दे दिया। फिर सही कराने के लिए अपॉइंटमेंट की फीस भी ले ली। फिर भी काम नहीं हुआ।



 

अपॉइंटमेंट के बाद भी कतार
सुल्तानगंज निवासी सरदार खान ने बताया कि चार दिन पहले अपॉइंटमेंट ली थी। तब जाकर शुक्रवार का अपॉइंटमेंट मिला उसके बावजूद कतार में लगना पड़ा। 3 घंटे बाद नंबर आया। 

 
विज्ञापन

खुद ले सकते हैं अपॉइंटमेंट
आधार केंद्र प्रभारी ने बताया कि आधार कार्ड के लिए अपॉइंटमेंट https://ask1.uidai.gov.in से ले सकते हैं। वेबसाइट पर बुक माई अपॉइंटमेंट के टैब पर क्लिक कर प्रारूप र्निधारित प्रारुप को भर संजय प्लेस स्थित आधार केंद्र पर अपॉइंटमेंट ले सकते हैं। यदि आपके बच्चे की उम्र 18 साल से कम है तो आप पोस्ट ऑफिस पर ही आधार कार्ड का काम करा सकते हैं। क्षेत्र के आधार कार्ड केंद्र पर भी बच्चे के नए आधार व संशोधन का काम हो जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें