फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थीम पार्क के तहत गारमेंट हब बनाने को तैयार है यूपीसीडा, बनाया जा रहा भूखंडों का लेआउट प्लान

Sat, 10 Oct 2020 05:28 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

आगरा में उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) की थीम पार्क परियोजना में औद्योगिक क्लस्टर और गारमेंट हब बनाने की बात अब तेजी से आगे बढ़ रही है। विकसित भूखंडों के लिए वहां का लेआउट प्लान बनाया जा रहा है। आवंटन दर तय करने के लिए उसकी लागत का आकलन किया जा रहा है। 

विज्ञापन


यूपीसीडा के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी राजेश कुमार राय ने शुक्रवार को नेशनल चैंबर के साथ वार्ता में यह बताया। चैंबर के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल और विधिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष केसी जैन ने बताया कि परियोजना में विकास कार्य 27 हेक्टेयर भूमि का अवार्ड न होने से रुका पड़ा था। लेकिन करीब एक सप्ताह पूर्व प्रदेश के राजस्व अनुभाग 13 ने इस बारे में जिलाधिकारी को दिशा निर्देश दिए। 


अब यूपीसीडा के समक्ष भूमि अर्जन संबंधी समस्या शेष नहीं रही है। योजना में इंडस्ट्रियल क्लस्टर, गारमेंट हब, वेयर हाउसिंग व सूचना प्रौद्योगिकी की गैर प्रदूषणकारी इकाइयों के लिए विकास व आवंटन किया जा सकता है।
विज्ञापन


केसी जैन ने थीम पार्क स्थल से इंटरचेंज मार्ग बनाने की जरूरत बताई। कहा कि यूपीसीडा को आगरा विकास प्राधिकरण से वार्ता कर बात को आगे बढ़ाना चाहिए। राजेश कुमार राय ने इसका आश्वासन दिया। गारमेंट हब के लिए अधिक संख्या में आवंटन की भी मांग की गई। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें