फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसमान से बरस रही आग: सीजन का सबसे गर्म दिन, अगले दो दिन के लिए अलर्ट जारी; ऐसा रहेगा पूरे सप्ताह का हाल

Sat, 26 Apr 2025 07:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

UP Weather Today: यूपी के आगरा और पूरे ब्रज क्षेत्र में आसमान से आग बरस रही है। दिन के समय लू के थपेड़े लोगों को परेशान कर रही है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी भीषण गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं जताई है। 

 
विज्ञापन
Heat Wave In UP - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Heat Wave In UP:  अप्रैल के महीने में गर्मी रोज अपने ही रिकॉर्ड तोड़ रही है। बृहस्पतिवार के बाद शुक्रवार को भी अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के उच्चतम स्तर को पार कर गया। तापमान 43.6 डिग्री पहुंचने के साथ ही शुक्रवार सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार, शनिवार को भी गर्मी और तापमान से कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं हैं। 29 अप्रैल को मौसम में बदलाव हो सकता है।
विज्ञापन


अप्रैल की शुरूआत से ही भीषण गर्मी ने शहर में दस्तक दे दी थी। 15 अप्रैल को पारा 40 डिग्री तक पहुंचा था। इसके बाद 18, 19, 20 अप्रैल को लगातार तीन दिन पारा करीब 42 डिग्री सेल्सियस रहा। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान पहली पार 43 डिग्री के पार पहुंचा। शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन पारा 43 पार पहुंच गया। यह सीजन का सबसे गर्म दिन भी बन गया। शहर का अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से करीब 4.1 डिग्री अधिक था। गर्मी और धूप का यह आलम था कि 12 बजे से पहले ही गर्म हवा के थपेड़े झुलसाने लगे थे। न्यूनतम तापमान 21.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र ने 27 और 28 अप्रैल को हीट वेव का यलो और 29 अप्रैल को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

ये भी पढ़ें-  UP: आगरा में दो मुस्लिम युवकों की हत्या, कथित हिंदू संगठन का दावा झूठा...एक की गई जान, पुलिस की ये चेतावनी
विज्ञापन








 
विज्ञापन

आज का तापमान
अधिकतम तापमान- 43.6
न्यूनतम तापमान- 21.9
सूर्योदय - 5:44 
सूर्यास्त - 6:48
एक्यूआई- 122

ये भी पढ़ें-   UP: देवर के घिनौने इरादे...भाभी संग संबंध बनाने की जिद पर अड़ा, फिर पति ने जो किया...पुलिस भी हैरान
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें