फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather: कोहरे की चादर में गुम हुआ ताजमहल, सैलानियों ने ऐसे किया दीदार, देखें वीडियो

Thu, 14 Nov 2024 08:34 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

सर्दी ने यूपी में दस्तक दे दी है। गुरुवार सुबह गुलाबी सर्द का एहसास हुआ। वहीं कोहरा का असर भी लगातार देखने को मिल रहा है। 
 
विज्ञापन
कोहरे के कारण रॉयल गेट से नहीं दिखा ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में गुरुवार को सीजन का पहला कोहरा छा गया। केवल हाईवे या यमुना नदी के किनारे नहीं, बल्कि पूरी ताजनगरी ने कोहरे की चादर ओढ़ ली। कोहरे के कारण दृश्यता शून्य रही। ताजमहल इस कोहरे में गुम हो गया। सुबह ताजमहल के अंदर आए पर्यटकों को रॉयल गेट से और सेंट्रल टैंक से ताज नजर ही नहीं आया। 
विज्ञापन







 
विज्ञापन

यातायात पर भी कोहरे का असर नजर आया। हाइवे और एक्सप्रेस वे पर सुबह वाहन रेंगकर चले। यमुना एक्सप्रेस वे और आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर घने कोहरे के कारण वाहन धीमे और लाइटें जलाकर चले। पूर्वाहन 11:30 बजे के बाद धूप खिली, तब कोहरे में कमी आनी शुरू हुई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें