घने कोहरे की वजह से शनिवार को फ्लाइटों का संचालन खासा प्रभावित हुआ। मुंबई से आगरा आने वाली फ्लाइट तय समय से करीब साढ़े चार घंटे की देरी से पहुंची। दोपहर 3 बजे आगरा से मुंबई जाने वाली फ्लाइट का टेकऑफ शाम 7:30 बजे हुआ। वहीं, हैदराबाद, बंगलूरू और अहमदाबाद की फ्लाइटों का संचालन भी आधे घंटे तक की देरी से हुआ। विमान यात्रियों के साथ ही रेलयात्रियों की मुसीबत भी कोहरे ने बढ़ा दी। आगरा कैंट, आगरा फोर्ट और ईदगाह रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को कड़ाके की सर्दी में घंटों तक इंतजार करना पड़ा।
सीएसएमटी–अमृतसर एक्सप्रेस 11 घंटे लेट, यात्री हुए परेशान
कोहरे के चलते आगरा कैंट से गुजरने वाली कई ट्रेनें घंटों लेट रहीं। इनमें सबसे ज्यादा 11 घंटे की देरी से सीएसएमटी-अमृतसर एक्सप्रेस पहुंची। इससे यात्रियों को स्टेशन पर कड़ाके की सर्दी में घंटों इंतजार करना पड़ा। शनिवार को 16 ट्रेन देरी से आगरा पहुंचीं। इनमें राजधानी एक्सप्रेस पाैने दो घंटे, मालवा एक्सप्रेस सवा दो घंटे, जबलपुर-निजामुद्दीन सुपरफास्ट एक्सप्रेस पाैने दो घंटे लेट रहीं। जीटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, संपर्क क्रांति एक्सप्रेस पाैने दो घंटे, गोंडवाना एक्सप्रेस पाैने दो घंटे, अवध एक्सप्रेस पाैने आठ घंटे, मरुधर एक्सप्रेस सवा घंटे, कर्नाटक सुपरफास्ट पाैने दो घंटे, उत्कल एक्सप्रेस सात घंटे, आंध्र प्रदेश एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे, कवि गुरु एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे, गीता जयंती एक्सप्रेस सवा दो घंटे, तेलंगाना एक्सप्रेस भी सवा दो घंटे की देरी से स्टेशन पर पहुंची। इस बारे में रेलवे की पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने यात्रियों से अपील की है कि वे जब भी स्टेशन पर आएं तो ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य कर लें।
पांच साल में ऐसा रहा 3 जनवरी का तापमान
वर्ष न्यूनतम अधिकतम
2026 6.9 16.4
2025 7.6 18.7
2024 6.2 12.9
2023 6.2 13.1
2022 7.5 22.1
(तापमान डिग्री सेल्सियस में है)
ये भी पढ़ें-
UP: पैरों पर तोड़ दिए डंडे... उखाड़ लिया नाखून, दूध विक्रेता को दी थर्ड डिग्री; गिड़गिड़ाता रहा पीड़ित पर न आई दया