फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में सात नए कोरोना संक्रमितों से 864 पर पहुंचा आंकड़ा, 754 हो चुके हैं ठीक

Tue, 26 May 2020 12:09 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • अब तक 864 संक्रमित मिल चुके हैं, इनमें 754 हुए ठीक
  • 33 संक्रमितों की मौत हो चुकी है, अब 77 मामले सक्रिय हैं
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजनगरी में भले ही कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी हुई हो, लेकिन संक्रमित मरीज मिलने का सिलसिला जारी है। सोमवार को सात नए कोरोना संक्रमित मिले। इससे संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 864 पर पहुंच गया है। इनमें 754 मरीज ठीक हो गए हैं। 33 की मौत हो चुकी हैं। 
विज्ञापन


आगरा में एक अप्रैल से लगातार मरीज मिल रहे हैं। राहत सिर्फ इतनी है कि संक्रमण का ग्राफ गिरा है और रिकवरी दर तेजी से बढ़ी है। प्रशासन की रिपोर्ट के अनुसार कोरोना संक्रमितों के स्वस्थ होने की दर 87.27 फीसदी है। जिले में अब 77 सक्रिय मामले हैं। अब तक 12153 सैंपल लिए जा चुके हैं। 

नए संक्रमितों में लोहामंडी थाने का एक सिपाही है। उसे आइसोलेशन में भेज दिया गया और संपर्क के तीन और सिपाहियों को क्वारंटीन कर दिया गया। सिपाही के पॉजिटिव निकलने के बाद थाने में हड़कंप की स्थिति है। 
विज्ञापन


पहले भी पुलिसकर्मी हो चुके हैं संक्रमित

जिले में इससे पहले चार पुलिसकर्मी संक्रमित मिल चुके हैं। वहीं, पुलिस लाइन के दो फालोअर भी संक्रमित हुए थे। इसके बाद पुलिस लाइन के सौ पुलिसकर्मियों को क्वारंटीन किया गया था।

 

विज्ञापन

1111 लोगों के स्वास्थ्य की जांच

स्वास्थ्य विभाग ने 11 हॉटस्पॉट क्षेत्रों सोमवार को शिविर लगाकर 1111 लोगों की जांच की, इसमें 842 लोग बीमार मिले हैं। इनमें त्वचा, बीपी, मधुमेह, दंत रोग, उल्टी-दस्त के मरीज रहे। इनको दवा भी दी गई है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की 29 टीमों ने 1573 घरों का सर्वे भी किया है। 

एसएन में 201 मरीज अभी तक हुए ठीक  

एसएन मेडिकल कॉलेज में अभी तक भर्ती हुए कोरोना वायरस के 308 मरीज भर्ती हुए हैं। इनमें से 201 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। 99 मरीजों की डायलिसिस हो चुकी है। संक्रमित 19 गर्भवती महिलाओं का प्रसव कराया गया है। भर्ती मरीजों की हालत में तेजी से सुधार हो रहा है।
 
हॉटस्पॉट का दायरा घटा
 
हॉटस्पॉट का दायरा और सिकुड़ गया है। प्रशासन ने नई गाइडलाइन के तहत इसे 250 मीटर का कर दिया है। इससे पहले 400 मीटर किया गया था। यह लगातार कम हो रहा है। 400 से पहले एक से तीन किलोमीटर का क्षेत्र निर्धारित था। नई व्यवस्था में सैंपल भी उन लोगों के ही लिए जाएंगे, जिनमें लक्षण नजर आ रहे होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें