शहर में स्वास्थ्य विभाग की 56 टीमों ने पांच हॉटस्पॉट क्षेत्रों में 4480 घरों का सर्वे किया। इसमें 17497 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग करने के बाद सांस लेने में परेशानी, सूखी खांसी, तेज बुखार के बारे में जानकारी की। इनकी रिपोर्ट भी बनाई गई है।
टीमों ने खंदारी, देवरी रोड, जीवनीमंडी, आवास विकास कॉलोनी पुरानी आबादी और बल्केश्वर में घर-घर जाकर सदस्यों में कोरोना वायरस के लक्षणों की स्क्रीनिंग करते हुए शरीर का तापमान मापा। उनको बुखार, छाती में संक्रमण, गले में खराश समेत अन्य कोई परेशानी के बारे में भी पूछा।
इसके अलावा विभाग ने 18 स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर लगाकर 1000 मरीजों को दवाएं दी। इसमें 497 पुरुष, 417 महिलाएं और 86 बच्चे शामिल रहे। इसमें सबसे ज्यादा त्वचा रोग के 81 मरीज रहे, 14 का शुगर लेवल अनियंत्रित मिला और 17 का ब्लडप्रेशर बढ़ा हुआ था।
उल्टी-दस्त, पेट में दर्द, जोड़ समस्या समेत अन्य बीमारियों के 147 मरीज रहे। प्रभारी डॉ. संजीव बर्मन ने बताया कि मरीजों को बीमारियों की दवा देने के साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए विटामिन सी की दवा भी दी जा रही है।