फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah: धान के खेत में मिली ट्रांसपोर्टर के भाई की लाश, शरीर पर चोट के निशान; तीन दिन से तलाश कर रहे थे घरवाले

Tue, 18 Aug 2026 09:48 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में तीन दिन से लापता ट्रांसपोर्टर के भाई अजीत का शव गांव के बाहर उसके ही धान के खेत में मिला, शरीर पर चोट के निशान बताए गए हैं। परिजनों ने कुछ युवकों पर पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
 
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के कोतवाली देहात क्षेत्र में तीन दिन से लापता ट्रांसपोर्टर के भाई का शव गांव के बाहर उसके ही खेत में धान की फसल के बीच मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन





गांव अमरगोजिया निवासी ट्रांसपोर्टर विश्वनाथ ने बताया  कि अजीत 15 अगस्त को घर से निकला था। वह घर से ऑफिस जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन देर तक वापस नहीं लौटा। उसका मोबाइल भी उसके पास नहीं था। परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे।
विज्ञापन


सोमवार सुबह करीब साढ़े सात बजे गांव अमरगोजिया के बाहर खेत में धान की फसल के बीच अजीत का शव पड़ा होने की जानकारी मिली। सूचना पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और फोरेंसिक टीम की मदद से जांच की।
विज्ञापन


 विश्वनाथ ने आरोप लगाया कि 13 अगस्त को अजीत का कुछ युवकों से विवाद हुआ था। आरोप है कि उन्हीं युवकों ने पीटकर उसकी हत्या की है। उन्होंने बताया कि अजीत के शरीर पर कई जगह चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं।  सीओ सिटी कीर्तिका सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें