फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा न्यूज: अलीगंज में बड़ी वारदात, आभूषण की दुकान के तोड़े ताले, आठ किलो चांदी और 30 ग्राम सोना चोरी

Tue, 18 Aug 2026 09:41 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

अलीगंज में ज्वेलर्स की दुकान का शटर काटकर चोर पूरी तिजोरी उठाकर फरार हो गए। दुकानदार ने तिजोरी में करीब 8 किलो चांदी और 30 ग्राम सोना होने का दावा किया है।
विज्ञापन
आभूषण की दुकान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के अलीगंज कस्बे के मोहल्ला मेवातियां में मंगलवार सुबह चोरों ने ज्वेलर्स की दुकान को निशाना बनाया। चोर शटर काटकर दुकान में दाखिल हुए और अंदर रखी पूरी तिजोरी उठाकर फरार हो गए।
विज्ञापन



दुकानदार कन्हैया वर्मा के मुताबिक तिजोरी में करीब 8 किलो चांदी और 30 ग्राम सोना रखा था। उन्होंने 20 से 22 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान बताया है। हालांकि पुलिस ने अभी नुकसान का अंतिम सत्यापन नहीं किया है। सुबह करीब 6:40 बजे पड़ोसी दुकानदार ने शटर कटा होने की सूचना दी, जिसके बाद घटना का पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस टीम के साथ प्रभारी निरीक्षक रूपेश कुमार वर्मा और सीओ अलीगंज राजेश सिंह मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। सीओ के अनुसार अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर घटना के जल्द खुलासे का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें