फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजमहल से नहीं कोई बैर, असल में यूपी सरकार का इरादा है ये

Wed, 21 Feb 2018 10:27 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
ताजमहल
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश की महिला एवं बाल विकास और पर्यटन मंत्री ने कहा है कि भारत सरकार ने देश के 10 आईकॉनिक स्थलों में ताजमहल और फतेहपुरसीकरी को स्थान दिया गया है। सरकार की मंशा है ताज देखने आने वाले पर्यटक आगरा किला और फतेहपुर सीकरी भी पहुंचे। 
विज्ञापन


इन दोनों स्मारकों के विकास के लिए योजना बनेगी। साथ ही प्रदेश में हरियाणा के सूरजकुंड शिल्प मेले की तर्ज पर क्राफ्ट मेला लगाने पर विचार किया जा रहा है। ताज महोत्सव में शिरकत करने आईं प्रदेश की पर्यटन मंत्री ने ताज महोत्सव के भव्य आयोजन की सराहना की। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चाहते हैं कि ब्रज क्षेत्र में आगरा, मथुरा और वृंदावन को इतना विकसित किया जाए कि आगरा में महज कुछ समय के लिए आने वाले पर्यटक कई दिन तक यहां रुक सकें। इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


आगरा के विकास के लिए स्मार्ट सिटी के तहत धनराशि का आना शुरू हो गया है। भारत सरकार ने ताज और सीकरी को देश के दस आईकॉनिक स्थलों में शामिल किया है। यूनेस्को पहले ही दोनों को विश्व धरोहर घोषित कर चुका है।
विज्ञापन

रीता बहुगुणा जोशी
प्रदेश सरकार की मंशा है कि आगरा किला और फतेहपुर सीकरी पर भी ज्यादा से ज्यादा टूरिस्ट पहुंचे। अभी तक ताज पहुंचने वाले 100 में से महज 40 पर्यटक ही इन दोनों स्मारकों तक पहुंच रहे हैं। इस दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं। 

जहां तक शिल्प और हस्त कला को बढ़ावा देने की बात है तो प्रदेश सरकार ने इस दफा बजट में एक जिला, एक उत्पाद योजना के तहत शिल्पियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रावधान किया है। 

उन्हें कच्चा माल, प्रशिक्षण और प्रोडक्ट के लिए बाजार भी उपलब्ध कराया जाएगा। सरकार सूरजकुंड की तरह प्रदेश में भी क्राफ्ट मेला आयोजित करने पर विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि ताज महोत्सव के लिए बजट की कमी नहीं होने दी जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें