फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताज महोत्सवः मात्र 200 रुपये में यहां मिल रहीं थैला भर किताबें

Wed, 21 Feb 2018 10:26 AM IST
राहुल कुमार, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
किताबें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
साहित्य में रुचि है, चाहते हैं कि देश और दुनिया नामी लेखकों की किताबें पढ़ने को मिल जाएं और जेब पर ज्यादा भार भी न पड़े। तो फिर देर किस बात की। शिल्पग्राम आइये, यहां आपको नामी लेखकों की किताबें और उपन्यास दो सौ रुपये प्रति किलो के भाव से मिल जाएंगी।
विज्ञापन


शिल्पग्राम में मुंशी प्रेमचंद से लेकर अमेरिकन लेखक जैम्स पैटरसन की कालजयी रचनाएं मात्र 200 रुपये किलो में बिक रहीं हैं। यहां लगभग 350 से अधिक स्टॉल सजी हैं, लेकिन इन सबके बीच एक मात्र बुक स्टॉल हर किसी को लुभा रही है। 

इस स्टॉल की खासियत है कि यहां देश-विदेश के बड़े-बड़े लेखकों की रचनाएं 200 रुपये प्रति किलो मौजूद हैं। इनमें हिंदी साहित्य, उपन्यास, शेरो-शायरी, कॉफी टेबल बुक, इंपोर्टेड चिल्ड्रेन बुक, डिक्शनरी और धर्म-कर्म की किताबें शामिल हैं। 
विज्ञापन


मैक्सिम गोर्की की विश्व प्रसिद्ध कहानियों का हिंदी अनुवाद भी है। अंग्रेजी लेखकों में जेफ्री आर्चर, जेम्स पैटर्सन, सिड़नी सेल्डॉन समेत अनेकों लेखकों की सैकड़ों रचनाए हैं। इनमें से आप मनपसंद किताबें 200 रुपये किलो में खरीद सकते हैं।
विज्ञापन

यह स्टॉल दिल्ली की बुक अफेयर्स कंपनी की ओर से लगाई गई है। विक्रेता शुभम जैन ने बताया कि यह किताबें विदेश से मंगवाई जाती हैं। इनका कागज काफी हल्का है। इसलिए यह प्रति किताब की अपेक्षा किलो केभाव में अधिक सस्ती पड़ती हैं।

स्टॉल पर हिंदी की किताबें लोगों को कम ही मिल रही हैं। वहीं, अंग्रेजी की किताबें अधिक उपलब्ध हैं। हिंदी की किताबें एक कोने में ही नजर आती हैं, जबकि दुकान में हर तरफ अंग्रेजी की किताबें रखी हैं। बच्चों से लेकर बड़ों तक को अंग्रेजी साहित्य ही अधिक पसंद आ रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें