सभी स्कूलों में अग्रिम आदेशों तक सुबह 7 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक कक्षाएं लगेंगी। स्कूलों में कक्षाओं के संचालन के दौरान गर्मी से बचाव के पर्याप्त इंतजाम करने के आदेश जिलाधिकारी ने दिए हैं। सुबह 7 से दोपहर 12 बजे के बीच कक्षाओं में पंखा, कूलर, शीतल पेयजल की व्यवस्थाएं स्कूल प्रबंधन को करनी होंगी।इस दौरान स्कूल परिसर में खुले स्थान पर छात्र-छात्राओं की शैक्षिक व अन्य सभी गतिविधियां प्रतिबंधित रहेंगी। लापरवाही पर समस्त जिम्मेदारी स्कूलों के प्रधानाचार्यों की होगी।
ये भी पढ़ें - UP Politics: राणा सांगा पर घमासान... अखिलेश यादव ने आगरा में खेल दिया वो कार्ड, जो बढ़ाएगा भाजपा की मुश्किलें
अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस रहा
इस बार अप्रैल माह में दो बार अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा चुका है। शनिवार को तेज हवा चलने से अधिकतम तापमान में कमी तो आई लेकिन न्यूनतम तापमान में 0.9 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि ने दिन और रात के तापमान के बीच के अंतर को कम कर दिया। अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच 13 डिग्री सेल्सियस का ही अंतर रह गया है। अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
ये भी पढ़ें - UP: कान खोलकर सुनो संदेश को, मत छूना मेरे अखिलेश को...सोशल मीडिया हुआ हैंग, इसलिए वायरल हुआ ये गाना