फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP School: नया सत्र एक अप्रैल से हो रहा शुरू, कक्षाओं में छात्र पहुंचेंगे...नहीं दिखाई देंगे गुरुजी

Mon, 31 Mar 2025 09:55 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

माध्यमिक शिक्षा विभाग का नया सत्र एक अप्रैल से शुरू होने जा रहा है। ऐसे में कक्षाओं में छात्र तो पहुंचेंगे, लेकिन गुरुजी नहीं दिखाई देंगे। वजह है कि अधिकतर शिक्षकों की ड्यूटी मूल्यांकन कार्य में लगी हुई है। 
 
विज्ञापन
School - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माध्यमिक शिक्षा विभाग का नया सत्र एक अप्रैल से शुरू होने जा रहा है। कक्षाओं में छात्र-छात्राएं पहुंचेंगे लेकिन गुरुजी के दर्शन मुश्किल से होंगे। इसकी वजह यह है कि अधिकतर शिक्षकों की ड्यूटी यूपी बोर्ड परीक्षा के मूल्यांकन कार्य में लगी है। राजकीय और सहायता प्राप्त विद्यालयों में सत्र के पहले दिन अधिकतर कक्षाएं बिना शिक्षक के संचालित होने की संभावना है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  रूफटॉप में बवाल: गर्लफ्रेंड संग आए जूता कारोबारी के बेटे ने दो दोस्तों को पीटा, फिर तानी पिस्टल...मचा हड़कंप

 

मूल्यांकन कार्य जारी
राजकीय इंटर कॉलेज और नगर निगम इंटर कॉलेज में हाईस्कूल और इंटर की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य जारी है। 2 अप्रैल तक मूल्यांकन कार्य समाप्त करने का निर्देश शासन की तरफ से जारी हुआ है। इस वजह से अधिक संख्या में शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है, जिससे मूल्यांकन कार्य समय पर समाप्त कराया जा सके। इससे नए सत्र का पहला दिन प्रभावित हो सकता है।

ये भी पढ़ें -  UP: बच्चों की लंबाई यदि कम है तो...तुरंत छुड़वा दें ये चीजें, चिकित्सक ने बताया क्यों हो रहे बौनेपन का शिकार




 
विज्ञापन

शिक्षकों की उपस्थिति नजर आएगी कम
शिक्षक कक्षाओं के बजाय मूल्यांकन कार्य में व्यस्त होंगे। इस स्थिति में नए सत्र के पहले दिन विद्यालयों में कम शिक्षकों की उपस्थिति नजर आएगी। शिक्षक सुशील का कहना है कि मूल्यांकन कार्य होने की वजह से स्कूल जाना आसान नहीं होगा। शिक्षक ओम प्रकाश सिंह बताते हैं कि मूल्यांकन कार्य समाप्त होने के बाद ही नियम से कक्षाएं संचालित हो सकेगी। संयुक्त शिक्षा निदेशक आरपी शर्मा ने बताया कि नए सत्र की तैयारी के लिए सभी प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया गया है कि छात्रों की सुविधाओं का ध्यान रखें। मूल्यांकन कार्य लगभग अंतिम चरण में है।

ये भी पढ़ें -  Agra: चंबल नदी के मध्य प्रदेश सीमा में मरा मिला मगरमच्छ, जांच में जुटी वन विभाग की टीमें
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें