फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP School Closed: स्कूलों की छुट्टी का नया आदेश...बंद रहेंगे 12वीं तक के विद्यालय, जानें कब खुलेंगे

Mon, 05 Jan 2026 01:30 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

UP School Holidays: शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए जिलाधिकारी के आदेश पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने 12वीं तक के स्कूलों का अवकाश बढ़ा दिया है। ऐसे में यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड समेत अन्य बोर्ड के सभी विद्यालय बंद रहेंगे।
विज्ञापन
School Closed News - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में नए साल के साथ शुरू हुआ सर्दी का सितम बरकरार है। ठंड और गलन ने जनजीवन बेहाल कर रखा है। ऐसे मौसम में स्कूल जाने वाले छात्रों को जिला प्रशासन की ओर से बड़ी राहत दी गई है। यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड समेत अन्य बोर्ड के 12वीं कक्षा तक के विद्यालय आठ जनवरी तक बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर ने बताया कि सर्दी को देखते हुए छह से आठ जनवरी तक 12वीं तक समस्त स्कूलों में शैक्षणिक कार्य स्थगित रहेगा। आदेश समस्त बोर्ड के स्कूलों पर लागू होगा।


ये भी पढ़ें-UP: एसएन मेडिकल काॅलेज में रैगिंग...जूनियर छात्र को पीटा, चार सीनियर के खिलाफ एफआईआर दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन

सीजन की सबसे ठंडी रही रात
सर्द होते मौसम के बीच रविवार को सीजन का सबसे न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। रविवार को न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 16.6 डिग्री रहा। मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान केंद्र ने सोमवार को घना कोहरा, अगले एक हफ्ते तक न्यूनतम पारे में गिरावट के साथ कोहरा होने की संभावना जताई है।

गिरते पारे और कोहरे की चादर की वजह से प्रदूषण का स्तर भी बढ़ रहा है। स्मार्ट सिटी के डाटा के अनुसार शहर के संजय टॉकीज, छीपीटोला, धूलियागंज, कलाकृति व बाग फरजाना में वायु गुणवत्ता सूचकांक 400 पार जबकि श्मशान घाट, ईदगाह चौराहा, सदर भट्टी, पुरानी मंडी, चीलघर चौराहा, सिकंदरा तिराहा, राजपुर चुंगी, एसबीआई जोनल ऑफिस के आसपास एक्यूआई 350 के पार तक गया।

हालांकि केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के डाटा के अनुसार शहर का औसत एक्यूआई 163 दर्ज किया गया। फिलहाल स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को मास्क पहनकर निकलने और सुबह व रात के समय ज्यादा एहतियात बरतने की सलाह दी है। 

ये भी पढ़ें-UP: आगरा-ग्वालियर हाईवे पर कोहरे का कहर, आधा दर्जन वाहन आपस में टकराए; हादसे में दो की मौत, आधा दर्जन घायल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें