फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: फंदे पर लटकी किशोरी को बचाने के लिए सिपाही ने लगाया गजब का दिमाग, इस तरह बचाई जान; आप भी करेंगे सैल्यूट

Fri, 21 Jul 2023 09:47 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

परिवार के लोगों के झगड़ा होने के बाद किशोरी ने आत्महत्या करने के लिए कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। तभी किशोरी फंदे पर लटक गई। दरवाजे के बाहर खड़े यूपी पुलिस के जवानों ने किशोरी की जान बचाने के लिए कुछ ऐसा किया कि लोग भी हैरान रह गए। 
विज्ञापन
फंदे पर लटकी किशोरी को बचाने के लिए सिपाही ने लगाया गजब का दिमाग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में फंदे से लटककर खुदकुशी की कोशिश कर रही किशोरी को पुलिस ने दरवाजा तोड़कर बचा लिया। घटनाक्रम थाना हरीपर्वत क्षेत्र के रिंग रोड इलाके का है। पुलिसकर्मियों की इस तत्परता का वीडियो कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वहीं सिपाही ने जिस तरीके से दरवाजा तोड़ने के लिए सिलिंडर का प्रयोग किया, उसकी भी जमकर तारीफ हो रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  बिस्तर पर बीवी संग घिनौनी हरकत: सिटी मजिस्ट्रेट पति बनाता था अप्राकृतिक संबंध, कोर्ट में बताई दर्दनाक कहानी
 

ये है मामला 

घटना बृहस्पतिवार की रात की है। 112 नंबर पर सूचना दी गई कि किशोरी आत्महत्या का प्रयास कर रही है। सूचना पर पीआरवी 4095 के हेड कांस्टेबल नितिन कुमार व देवी सिंह मौके पर पहुंचे। घरवाले दरवाजा तोड़ने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन दरवाजा नहीं टूट रहा था। इस दौरान पीआरवी के जवान ने वहां रखा गैस सिलिंडर को उठाकर दरवाजे पर दनादन प्रहार करना शुरू कर दिए। कुछ  ही प्रहारों में दरवाजे के अंदर की कुंडी टूट गई। पुलिस और परिजन एक साथ कमरे में पहुंचे। 

ये भी पढ़ें -  UP: ससुराल में दामाद कर बैठा ये गलती, सास-ससुर संग पत्नी ने मिलकर किया ऐसा हाल; अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती
 

पल भर की देरी होती तो चली जाती जान

दरवाजा खुलते ही पुलिस ने किशोरी के पैर पकड़ लिए। वह फंदे से लटक चुकी थी। उसे उतारा। माना जा रहा है कि यदि कुछ देर और हो जाती तो किशोरी की जान जा सकती थी। 

ये भी पढ़ें -  वीभत्स दृश्य: लाश को चार घंटे तक नोंचते रहे कुत्ते, कई ट्रेन गुजर गई ऊपर से, देखने वालों की कांपी रूह
 
विज्ञापन

परिजनों से विवाद के बाद लटकी फंदे पर 

पुलिस के अनुसार, परिजन से विवाद के बाद किशोरी ने गुस्से में आत्मघाती कदम उठाया था। किशोरी को अस्पताल में दाखिल कराया, जहां वह खतरे से बाहर है। पुलिस आयुक्त डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि नितिन और देवी सिंह को प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें