करणी सेना को आगरा पुलिस की सूचनाएं लीक करने में एक दरोगा की गर्दन फंस गई है। गतिविधियां संदिग्ध होने पर स्थानीय खुफिया इकाई (एलआईयू) ने उसके विरुद्ध अधिकारियों को गोपनीय रिपोर्ट दी है। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। दरोगा पर कार्रवाई हो सकती है।