फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब-गजब: आगरा में सामने आया हैरान करने वाला मामला, बकरी पालने पर सिपाही को नोटिस

Thu, 09 Dec 2021 11:22 AM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

सिपाही का तर्क था कि बेटे को डेंगू हो गया था और उसे किसी ने सलाह दी थी कि बकरी का दूध प्लेटलेट्स बढ़ाता है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा पुलिस लाइन स्थित आवास में रहने वाले एक सिपाही ने बकरियों का पालन शुरू कर दिया। इससे पड़ोसी परेशान हो गए। उन्होंने एसएसपी से शिकायत की। इसके बाद सिपाही को नोटिस दिया गया। बुधवार को सिपाही एसएसपी के पास पहुंचा।
विज्ञापन

सिपाही ने कहा कि उसे और बेटे को डेंगू हो गया था। किसी ने कहा था कि बकरी का दूध पीने से फायदा होगा। प्लेटलेट्स भी बढ़ जाएंगी। इसलिए बकरियों का पालन शुरू कर दिया। अब वो ठीक हैं। एसएसपी ने कहा कि सरकारी आवास में बकरी पालने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अगर, वो छुट्टी चाहें तो ले सकते हैं। गंदगी होने से अन्य लोगों को परेशानी हो रही है।
डेंगू के जिले में दो नए मामले 
डेंगू के आगरा में दो और नए मामले मिले हैं। एसएन मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में इस समय कोई मरीज भर्ती नहीं है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि अब तक जिले में डेंगू के कुल 1154 मरीज मिल चुके हैं। वहीं, डेंगू से सात मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

खूब बिका बकरी का दूध
आगरा सहित आस-पास के मंडल में डेंगू और वायरल बुखार होने के बाद बकरी के दूध की बिक्री जमकर हुई थी। लोगों ने एक हजार रुपये लीटर की दर से बरी का दूध खरीदा था। शहर से कई-कई किलोमीटर दूर तक लोग बकरी का दूध खरीदने गए थे।
चिकित्सक दे रहे नारियल पानी और कीवी की सलाह
हालांकि चिकित्सकों की सलाह नारियल पानी और कीवी के साथ दलिया आदि की थी। लेकिन लोगों ने बकरी के दूध का जमकर सेवन किया। यही कारण था कि दूध की कीमतें आसमान छूने लगी थीं।
लोगों ने बदल दिया था अपना कारोबार
ठेल लगाकर सब्जी और फेरी लगाकर बच्चों के कपड़े बेचकर परिवार का भरण पोषण करने वाले लोगों ने डेंगू और वायरल फीवर के बीच अपना कारोबार बदल दिया था। लोग ठेल लगाकर नारियल पानी बेचते नजर आए थे।
विज्ञापन


ब्रज से मुख्यमंत्री की हुंकार: राम मंदिर निर्माण पर अखिलेश-मायावती पर प्रहार, बबुआ भी अब्बा जान की राह पर
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें