फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: चोरों से बरामद हुआ, तो थाने से चोरी हो गया सिपाही की पत्नी की हार

Wed, 06 Apr 2022 01:53 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

थाने के मालखाने में रखा हेड कांस्टेबल की पत्नी का डेढ़ लाख का हार गायब हो गया। कोर्ट में हेड मोहर्रिर ने हार नहीं होने की जानकारी दी, जिसके बाद मामले का खुलासा हो सका। इस मामले में सीओ ने जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
मालखाने से चोरी हो गया सोने का हार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना जगदीशपुरा के मालखाने में रखा हेड कांस्टेबल की पत्नी का डेढ़ लाख रुपए कीमत का हार चोरी कर लिया गया। यह चोरों से बरामद होने के बाद मालखाने में रखा गया था। कोर्ट से रिलीज कराने के लिए प्रार्थना पत्र देने पर इसका खुलासा हुआ।

विज्ञापन


आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर सात निवासी हेड कांस्टेबल विनोद कुमार मथुरा के थाना जैंत में तैनात हैं। उन्होंने बताया कि 19 जनवरी 2018 को उनके घर में चोरी हो गई थी। चोर सोने और चांदी के जेवरात चोरी करके ले गए थे। चार महीने बाद पुलिस ने घटना का खुलासा किया। तीन चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। उनसे माल भी बरामद किया गया। बरामदगी के समय बनाई गई फर्द में उनकी पत्नी का हार बरामद होना दर्शाया गया। इसके लिए फर्द पर उनके हस्ताक्षर भी कराए गए। 

कुछ महीने पहले उन्होंने कोर्ट में हार के लिए प्रार्थना पत्र दिया था, जिससे वह हार ले सके। पिछले दिनों कोर्ट ने थाने से रिपोर्ट मांगी। इस पर माल खाना के हेड मुहर्रिर ने रिपोर्ट दी कि जब उन्होंने चार्ज लिया है, तब उसमें हार नहीं मिला है। इस पर विनोद यादव का कहना है कि उन्हें शक है कि थाने के माल खाने से उनका हार चोरी कर लिया गया है। इससे पूर्व भी माल खाने में 25 लाख की चोरी हुई थी। हार की कीमत डेढ़ लाख रुपए है।

जांच की जाएगी

सीओ लोहामंडी अर्चना सिंह का कहना है कि थाने के माल खाने में पिछले वर्ष चोरी की घटना हुई थी। इसके बाद माल खाने में रखे सभी माल मुकदमाती का मिलान कराया गया था। सत्यापन में जो भी माल नहीं मिला है, उसकी रिपोर्ट बना कर दी गई है। हेड कांस्टेबल ने अपने हार को रिलीज कराने के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था। इस पर ही हेड मुहर्रिर ने सत्यापन में हार नहीं मिलने की बात लिख कर दी है। पूर्व में माल खाने में हुई चोरी के मामले में मुकदमा दर्ज है। इस संबंध में भी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें