फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के लिए नहीं मिली छुट्टी तो सिपाही ने किया ट्वीट, पुलिस महकमे में मच गई खलबली

Wed, 05 Feb 2020 12:36 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
मथुरा में तैनात उत्तर प्रदेश पुलिस के एक सिपाही ने शादी के लिए छुट्टी न मिलने पर ऐसा ट्वीट किया, जिससे पुलिस महकमे में खलबली मच गई। आनन-फानन में सिपाही को लखनऊ के डिफेंस एक्सपो की ड्यूटी से बुलाकर 14 दिन की छुट्टी स्वीकृत कर दी गई है। उसकी जगह दूरे सिपाही को लखनऊ रवाना कर दिया गया है।
विज्ञापन


झांसी निवासी सिपाही यशवेंद्र सिंह मथुरा के थाना सदर बाजार में हैं। लखनऊ में डिफेंस एक्सपो में सिपाही की ड्यूटी लगा दी गई। आठ फरवरी को शादी होने का सिपाही ने दुखड़ा रोया, फिर भी सिपाही को 30 जनवरी को लखनऊ के डिफेंस एक्सपो की ड्यूटी के लिए रवाना कर दिया गया। 

यह किया ट्वीट 

सिपाही ने ड्यूटी देते हुए ट्वीट किया कि आठ फरवरी की शादी के लिए छुट्टी तक नहीं मिली। सिपाही के इस ट्वीट ने मथुरा पुलिस महकमे में खलबली मचा दी। आनन-फानन में लखनऊ डिफेंस एक्सपो की ड्यूटी के लिए भेजे गए सिपाही को वापस बुलाने का फरमान भी जारी कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उसकी जगह थाना सदर बाजार के सिपाही विजयपाल को लखनऊ रवाना किया गया है। विजयपाल के पहुंचते ही सिपाही लखनऊ से मथुरा लौटेगा। एसपी सिटी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि सिपाही ने कोई प्रार्थना पत्र नहीं दिया था। प्रार्थना पत्र आते ही सिपाही को शादी के लिए 14 दिन की छुट्टी स्वीकृत की जाएगी।

मथुरा से 150 इंस्पेक्टर, दरोगा, सिपाही गए हैं लखनऊ

लखनऊ में डिफेंस एक्सपो के लिए मथुरा से करीब 150 इंस्पेक्टर, दरोगा और सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई है। यह सभी 30 जनवरी को मथुरा से लखनऊ के लिए रवाना किए गए हैं। नौ जनवरी के बाद ही यह सभी वापस आएंगे। इनमें ही यशवेंद्र सिपाही भी शामिल था। थाना सदर बाजार प्रभारी निरीक्षक सत्यपाल सिंह ने बताया कि सिपाही यशवेंद्र सिंह की जगह विजयपाल को लखनऊ डिफेंस एक्सपो की ड्यूटी को भेजा है।

 

देश-दुनिया और अपने क्षेत्र की हर खबर सबसे पहले पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी कर सकते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें