फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: हेड कांस्टेबल ने घर में गोली मारकर की आत्महत्या, नहीं मिला सुसाइड नोट, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 05 Aug 2022 08:20 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह का कहना है कि कुबेर सिंह ने अपनी लाइसेंसी राइफल से खुद को गोली मारी है। गोली से उनका चेहरा उड़ गया। घर में अभी कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन
सिपाही का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में यातायात पुलिस लाइन में तैनात हेड कांस्टेबल क्रेन चालक कुबेर सिंह (59) ने शुक्रवार तड़के तकरीबन चार बजे घर में लाइसेंसी रायफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। परिजन भी घर में मौजूद थे। गोली की आवाज सुनकर सभी जागे। आत्महत्या का कारण पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि परिजनों से पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन


कुबेर सिंह मूलरूप से इटावा के भरथना स्थित गांव नगला राजा के रहने वाले थे। वह काफी समय से आगरा में रह रहे थे। उन्होंने वर्ष 2012 में कालिंदी विहार स्थित बिहारी कुंज में मकान बनवाया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार को वह ड्यूटी पर गए थे। रात तकरीबन नौ बजे घर आए। खाना खाने के बाद सो गए। घर में पत्नी चंद्रकांती, बेटी आरती, भतीजा कृष्णा और भतीजी लक्ष्मी सो रही थी।

शुक्रवार तड़के तकरीबन साढ़े तीन बजे चंद्रकांती ने गोली चलने की आवाज सुनी। वह और भतीजा कृष्णा जाग गए। चंद्रकांती ने देखा कि पास ही पति कुबेर सिंह लहूलुहान हालत में पड़े हैं। नजदीक ही लाइसेंस रायफल भी पड़ी हुई थी। यह देखकर उनकी चीख निकल गई। परिवार में कोहराम मच गया। आसपास के लोग आ गए। 

नहीं मिल पाए कई सवालों के जवाब

सूचना पर पुलिस पहुंच गई। एसएसपी प्रभाकर चौधरी भी पहुंच गए। फील्ड यूनिट ने साक्ष्य संकलन किया। थाना के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि कुबेर सिंह ने लाइसेंसी रायफल को ठोढ़ी में सटाकर गोली मारी थी। गोली सिर से पार निकल गई। वह छत से टकरा गई। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। हालांकि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों ने किसी तरह का तनाव नहीं बताया है। अभी परिजनों से ज्यादा बातचीत नहीं हो सकी है। हेड कांस्टेबल ने आत्महत्या क्यों की, उन्हें ऐसा क्या तनाव था, जो यह कदम उठाया। इन सवालों के जवाब जानने के लिए दोबारा बात की जाएगी।

बेटे और बेटियों की हो चुकी है शादी

परिजनों ने बताया कि कुबेर सिंह की तीन बेटियां और एक बेटा है। चारों की शादी हो चुकी है। बेटा मनेंद्र प्रताप सिंह सिविल इंजीनियर है। एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। उनके साथ भतीजा और भतीजी भी रहते थे। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि उन्होंने यह कदम क्यों उठाया। परिवार वालों ने बस यही बताया कि वह यही कहते थे कि नौकरी में बहुत रिस्क है। अब यह करना मुश्किल हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें