फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: खेत पर चारा लेने गई युवती से दुष्कर्म, किसी को बताने पर आरोपी ने दी ये धमकी

Fri, 05 Aug 2022 06:49 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

प्रभारी निरीक्षक रविंद्र बहादुर ने बताया कि मामला खेत में बकरियां चले जाने को लेकर झगड़े का है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के भोगांव थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती बृहस्पतिवार को खेत पर चारा लेने गई थी। आरोपी ने उसे पकड़ लिया और दुष्कर्म किया। आरोप है कि वीडियो भी बनाया गया और उसे वायरल करने की धमकी दी गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक युवती सुबह करीब नौ बजे खेत में चारा लेने के लिए गई थी। गांव के ही युवक ने उसे पकड़ लिया और झाड़ियों में ले गया। आरोपी ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने वीडियो भी बनाया। युवती को धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो वह वीडियो को वायरल कर देगा। 

आरोपी से छूटने के बाद घर पहुंची युवती ने मां को सारी घटना बताई। मां जब आरोपी के घर शिकायत लेकर गई तो गाली गलौज व पिटाई की गई। इसके बाद मां बेटी ने थाना जाकर तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक रविंद्र बहादुर ने बताया कि मामला खेत में बकरियां चले जाने को लेकर झगड़े का है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें