परिजनों ने किसी तरह सुनील के हाथों कांवड़ बटेश्वर मंदिर में चढ़वाई। इसके बाद अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर आगरा रेफर कर दिया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद जयपुर ले जाने की सलाह दी। मंगलवार की शाम जयपुर ले जाते समय रास्ते में ही सुनील ने दम तोड़ दिया। सुनील की शादी दो वर्ष पूर्व पूजा से हुई थी। उनके कोई संतान नहीं है। सुनील का एक भाई सेना और दूसरा आईटीबीपी में तैनात है। सुनील की माैत से पूरे गांव में शोक की लहर है।
ये भी पढ़ें - UP: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी, 14 अगस्त से बनेंगे नए वोटर; शुरू हो रहा मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम
2024 को किशनी थाने में हुई थी तैनाती
वर्ष 2018 बैच के सिपाही सुनील गुर्जर की तैनाती 7 सितंबर 2024 को किशनी थाने में हुई थी, जिसके कुछ समय बाद उन्हें कुसमरा चौकी पर वाहन चालक के पद पर भेज दिया गया था। सुनील ने नौकरी की मन्नत पूरी होने पर कांवड़ चढ़ाने की बात कही थी। इसी के चलते वह 13 जुलाई को तीन दिन का अवकाश लेकर घर गए थे।
ये भी पढ़ें - UP: एक साल बाद भी नहीं भूला वो थप्पड़...तुषार यादव ने इसलिए मारी छोटू को गोली, मुठभेड़ में गिरफ्तार