आगरा की छह तहसीलों में पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची का पुर्नरीक्षण अभियान चल रहा है। 1432 बीएलओ घर-घर जाकर सर्वे कर रहे हैं। बीते 14 दिनों में 59 नए मतदाता जुड़े और 23 संशोधन आवेदन मिले।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची का पुर्नरीक्षण शुरू हो चुका है। बूथ लेवल आफिसर (बीएलओ) घर-घर जाकर नए मतदाता जोड़ रहे हैं। मतदाता सूची में संशोधन के फार्म भरे जा रहे हैं। पिछले 14 दिन में बीएलओ ने 59 नए मतदाता जोड़े हैं। जबकि 23 आवेदन मतदाता सूची में संशोधन के लिए आए हैं।
विज्ञापन
6 तहसीलों में 1432 बीएलओ 29 सितंबर तक घर-घर सर्वे करेंगे। ऑनलाइन आवेदन 22 सितंबर तक लिए जाएंगे। जिले की 6 तहसील और 15 ब्लॉक में मतदाता सूची पुर्नरीक्षण अभियान चल रहा है। ऑनलाइन आवेदनों की घर-घर जाकर जांच 23 से 29 सितंबर तक होगी।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी निर्मला फौजदार ने बताया कि 7 अक्तूबर से ड्राफ्ट मतदाता सूची को कंप्यूटर पर फीड किया जाएगा। 25 नवंबर से मतदाता सूची के अनुसार मतदान केंद्र, मतदाता क्रमांक, वार्डों की मैपिंग होगी। अनंतिम मतदाता सूची पर आपत्ति व सुझाव 12 दिसंबर तक प्राप्त किए जाएंगे। 15 जनवरी 2026 तक अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी।