आगरा समेत जोन के सभी जिलों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना जारी है। मतगणना शुरू होने का समय आठ बजे था, लेकिन ज्यादातर केंद्रों पर आठ बजे के बाद ही वोटों की गिनती शुरू हो सकी। दोपहर 12 बजे के बाद चुनाव परिणाम आने लगे। चुनाव आयोग ने जीत के जश्न पर रोक लगाई है। इसे लेकर पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है।
उम्मीदवारों के बीच टक्कर जारी
आगरा में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना में रात 9 बजे तक 288 पदों का परिणाम घोषित हो सका। जिनमें 140 ग्राम प्रधान, 104 सदस्य क्षेत्र पंचायत और 104 ग्राम पंचायत सदस्य शामिल हैं। जिला पंचायत सदस्यों के 51 वार्ड की मतगणना में हार-जीत का फैसला नहीं हो सका। जिला पंचायत में 587 उम्मीदवारों के बीच टक्कर जारी है।
आगरा के चुनाव नतीजे
- एत्मादपुर ब्लाक की ग्राम पंचायत यूसुफपुर से पप्पू बघेल ने प्रधानी के चुनाव में जीत की हैट्रिक लगाई है। वह तीसरी बार प्रधान बने हैं। उन्होंने हरवीर (खड़ाऊं) को हराया है।
- ग्राम पंचायत गढ़ी बच्ची से महिला उम्मीदवार सरोज देवी ने 10 मतों से जीत दर्ज की है। उन्होंने लता देवी को कराया है।
- शमसाबाद विकासखंड की ग्राम सभा गतौली कला से रामनाथ प्रधान पद पर सात मतों से जीत गए हैं।
- ग्राम सभा नगला धीर से सर्वेश देवी 81 मतों ने जीत दर्ज की। ग्रामसभा जोर से रीमा देवी ने प्रधानी का चुनाव जीता है।
- शमसाबाद की ग्राम पंचायत भानपुरा से गुड्डी देवी ने प्रधान पद पर जीत दर्ज की है।
- फतेहाबाद ब्लाक की ग्राम पंचायत तारोली गुर्जर से प्रधान पद पर वीरभान सिंह 172 वोटों से जीते हैं।
- फतेहाबाद विकासखंड में ग्राम पंचायत तारौली गुर्जर से प्रत्याशी वीरभान सिंह जीते हैं, कुल मत 440 मिले, 172 वोटों से विजयी हुए।
- फतेहाबाद विकासखंड ग्राम पंचायत मोहम्मदपुर से पिंकी देवी पत्नी रामवीर, को कुल मत 480 प्राप्त हुए वे 69 वोटों से जीतीं।
- फतेहाबाद विकासखंड में ग्राम पंचायत तिवाहा से प्रत्याशी सुरेश सिंह को कुल मत 581 मिले वे 300 वोट से विजयी हुए।
शमशाबाद में रहा करीबी मुकाबला
आगरा में विकासखंड शमशाबाद की ग्रामसभा भनपुरा गुड्डी देवी ने 12 वोटों से जीत हासिल की है, उन्हें 228 वोट मिले। ग्रामसभा तोर से रीमा देवी ने 15 वोटों से जीत हासिल की, उन्हें 245 वोट मिले। पट्टी शेखूपुर से ममता देवी 130 वोटों से विजयश्री प्राप्त की। नगला धीर से सर्वेश देवी ने 81 वोटों से जीत हासिल की, उन्हें 354 वोट मिले। गदौली कला से रामनाथ सात वोटों से जीते। शाहपुर से राजेश फौजी 130 वोटों से जीते, इन्हें 336 वोट मिले। नगला भीक्की से सोनू परमार 211 वोट से जीते, डबरई से दुर्योधन 73 वोटों से जीते उन्हें 599 वोट मिले। सिंगेचा से 242 वोटों से गायत्री देवी जीतीं, उन्हें 392 वोट मिले। लखुरानी से धर्मेंद्र 532 वोटों से जीते। जरौली साहब सिंह 68 वोटों से जीते। बांगुरी मछला देवी 75 वोटों से जीतीं। गड़ी उसराह विनोद कुमार 677 वोट से जीते, उन्हें 966 वोट मिले वहीं गौहन पुर हेतसिंह 84 वोट से जीते हैं।
आगरा में यहां हो रही मतगणना
- महेंद्रभान विमला देवी इंटर कॉलेज, एत्मादपुर
- सीवी इंटरनेशनल स्कूल, खंदौली
- कृषि उत्पादन मंडी समिति, फतेहाबाद
- एसएस डिग्री कॉलेज, शमसाबाद
- केएल शास्त्री डिग्री कॉलेज, जगनेर
- मंडी समिति परिसर, खेरागढ़
- मोती लाल इंटर कॉलेज, सैंया
- एनडी सांइस एंड टेक्नोलॉजी कॉलेज, शमसाबाद, नौफरी रोड
- आरबीएस इंटर कॉलेज, बिचपुरी
- एमआरडी पब्लिक स्कूल, अकोला
- ग्रीन लैंड कॉन्वेंट स्कूल, रायभा, अछनेरा
- नीलम कॉलेज ऑफ फार्मेसी, फतेहपुर सीकरी
- चौ. क्षेत्रपाल सिंह कॉलेज, जरार, बाह
- शांति निकेतन पब्लिक स्कूल, नंदगांव, पिनाहट
- सिद्धांत राज इंटर कॉलेज, जैतपुर कलां