आगरा में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में उम्मीदवारी के लिए नामांकन पत्र शनिवार से जिला पंचायत कार्यालय बालूगंज और अन्य पदों के लिए ब्लॉक कार्यालय से बिकेंगे। तीन अप्रैल से जिले में ग्राम प्रधान, ग्राम सदस्य, क्षेत्र व जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए नामांकन शुरू होंगे।
चार अप्रैल तक उम्मीदवार पर्चा भर सकेंगे। जिला पंचायत सदस्यों के नामांकन कलक्ट्रेट स्थिति न्यायालय कक्ष में होंगे। बाकी पंचायत पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया सम्बंधित विकास खण्ड कार्यालय पर होगी। पांच से छह अप्रैल तक नामांकन पत्रों की जांच होगी।
सात अप्रैल को नाम वापसी और उसी दिन तीन बजे के बाद चुनाव चिह्न वितरित होंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि 15 अप्रैल को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक जनपद में एक चरण में पूरा मतदान होगा। दो मई को मतगणना होगी।