चुनाव ड्यूटी के संबंध में पुलिसकर्मियों को दिए गए दिशा-निर्देश
- फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए 19 अप्रैल (सोमवार) को मतदान होगा। मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला और पुलिस प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली हैं। सुरक्षा की कमान 7139 सुरक्षाकर्मी संभालेंगे।
जिले में कुल 982 मतदान केंद्र और 2085 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। सुरक्षा के लिए यहां पुलिस और होमगार्ड के साथ ही पीएसी जवान तैनात रहेंगे। शनिवार को सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप दिया गया। इसके साथ ही सभी थानाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।
आमजन से भी अपील की गई है कि वह अराजकतत्वों और गड़बड़ी फैलाने वालों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस मौके पर पहुंचकर उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी।