संवेदनशील केंद्रों की होगी वीडियोग्राफी
ऐसे सभी मतदान केंद्र जो संवेदनशीलता की श्रेणी में रखे गए हैं, वहां चुनाव आयोग द्वारा वीडियोग्राफी कराने के आदेश दिए गए हैं। मतदान शुरू होने से लेकर खत्म होने तक पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। संभव हुआ तो अति संवेदनशील प्लस के मतदान केंद्रों की वेब कास्टिंग भी की जाएगी।
ब्लॉकवार संवेदनशील मतदान केंद्रों की संख्या
ब्लॉक का नाम अतिसंवेदनशील प्लस अति संवेदनशील संवेदनशील
मैनपुरी 12 12 03
घिरोर 10 15 61
किशनी 06 17 0
कुरावली 09 15 0
बेवर 15 21 0
सुल्तानगंज 15 20 0
जागीर 09 12 0
करहल 13 17 05
बरनाहल 09 14 09
योग 98 143 78
सीडीओ/उप जिला निर्वाचन अधिकारी ईशा प्रिया ने बताया कि सभी संवेदनशील केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। इसके लिए सभी रोजगार सेवकों को वीडियोग्राफी के लिए तैनात किया गया है। पर्याप्त संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रहेगा। कहीं कोई गड़बड़ी नहीं होगा।
यूपी पंचायत चुनाव: आगरा में मतपेटी लूट का वीडियो वायरल, जिले के दो बूथों का मतदान निरस्त