फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव: जिला पंचायत सदस्य से लेकर प्रधान पदों के लिए आरक्षण घोषित, यहां देखें सूची

Mon, 22 Mar 2021 12:26 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
पंचायत चुनाव
विज्ञापन

मथुरा जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के लिए अनंतिम आरक्षण की सूची रविवार को जारी कर दी गई। नई सूची विकास भवन और ब्लाकों पर चस्पा की गई है। नई सूची में आरक्षण का जो क्रम रखा गया है, उसके चलते वह गांव और वार्ड भी आरक्षण में आ गए जो वर्ष 2015 में जातिगत जनसंख्या कम होने के कारण से वंचित रह गए थे। 

विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष के आरक्षण की घोषणा के साथ ही दावेदारों में सुगबुगाहट देखने को मिली। लेकिन 504 ग्राम पंचायतों को अपनी-अपनी ग्राम पंचायत के आरक्षण की पुन: घोषणा का इंतजार था। आरक्षण की नई सूची पर जिलाधिकारी नवनीत चहल की मुहर लगने की जानकारी मिलते ही दावेदार और उनके समर्थक राजीव भवन पहुंच गए। डीपीआरओ डॉक्टर प्रीतम सिंह ने रात में ही इस सूची को चस्पा कर दिया था। 

ब्लॉकवार प्रधान पदों के लिए आरक्षण आवंटन की सूची देखने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन


डीपीआरओ ने बताया कि ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम पंचायत प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत सदस्य की सूची चस्पा कर दी गई है। 23 मार्च तक आपत्तियां मांगी गई हैं। 23 मार्च तक आपत्तियां मिलने के बाद 24 और 25 मार्च तक आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। 26 मार्च को आपत्तियों का निस्तारण करके इसी दिन अंतिम आरक्षण की सूची चस्पा की जाएगी।

जिला पंचायत के 33 वार्डों का आरक्षण
जिला पंचायत के 33 वार्ड हैं। इनमें अनुसूचित जाति महिला तीन, अनुसूचित जाति चार, पिछड़ी जाति तीन, पिछड़ी जाति महिलाओं के लिए पांच सीट, जबकि कुल 13 सीटों को अनारक्षित रखा गया है। वार्ड- 17, 15, 18, 04, 24 को महिला, 11, 3, 22, 14, 09, 08, 30, 32, 18, 05, 13, 04, 16 अनारक्षित, 25, 01, 02 अनुसूचित जाति महिला, 23, 7, 28, 19 अनुसूचित जाति, 8, 31, 21, 10, 28 पिछड़ी जाति, 33, 12, 27 पिछड़ी जाति महिला को आरक्षित किया गया है।

मथुरा में जिला पंचायत की सूची देखने के लिए यहां करें क्लिक

ब्लॉक प्रमुख की 10 सीटों का आरक्षण
जनपद की कुल 10 क्षेत्र पंचायतों में मांट अनुसूचित जाति, मथुरा अनुसूचित जाति महिला, गोवर्धन पिछड़ी जाति, राया पिछड़ी जाति महिला आरक्षित की गई है। जबकि चौमुंहा, छाता महिला के लिए आरक्षित और फरह, नौहझील,नंदगांव और बलदेव अनारक्षित हैं।

पंचायत चुनाव के आंकड़े
- 6560 ग्राम पंचायत सदस्य
- 504 ग्राम प्रधान
- 813 क्षेत्र पंचायत सदस्य
- 10 ब्लॉक प्रमुख
- 33 जिला पंचायत सदस्य
विज्ञापन

पिछली दफा के दावेदारों को नहीं मिला मौका
प्रधान से लेकर जिला पंचायत सदस्य तक के लिए उन दावेदारों को इस आरक्षण में मौका नहीं मिल सका, जोकि पिछली दफा घोषित सूची में थे। उनके द्वारा अपनी सीट पाने के लिए काफी पैसा जुगाड़ लगाने में खर्च किया था। इस दफा के आरक्षण में पूर्व के दावेदार बनने वालों के हाथों में मायूसी लगी है।

सुप्रीम कोर्ट जाने की चर्चा
दावेदारों के बीच यह भी चर्चा चल रही है कि हाईकोर्ट के इस आदेश के खिलाफ यह मामला सुप्रीम कोर्ट में जाएगा। जल्द ही इस आरक्षण पर रोक लग सकती है। इस चर्चा से वर्तमान आरक्षण घोषित होने के बाद भी दावेदार असमंजस में पड़े हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें