फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Up Panchayat Chunav 2021: आगरा में 14 ब्लॉक में 599 नामांकन निरस्त, जानिए क्या है स्थिति

Wed, 07 Apr 2021 11:21 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • तीन जिला पंचायत सदस्य
  • 17 ग्राम प्रधान
  • 57 जिला पंचायत सदस्यों के नामांकन निरस्त
  • 19430 नामांकन पत्रों की जांच
विज्ञापन
up panchayat chunav 2021: नामांकन पत्रों की जांच करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंचायत चुनाव के नामांकन पत्रों की जांच में 14 ब्लॉक में 597 नामांकन निरस्त हुए हैं। दो दिन चली जांच में आपत्तियों व प्रपत्रों के आधार पर तीन जिला पंचायत सदस्यों के नामांकन समेत 17 प्रधान, 57 क्षेत्र पंचायत सदस्य, 522 ग्राम पंचायत सदस्यों के नामांकन निरस्त हो गए। प्रशासन आज एत्मादपुर के नामांकन निरस्त की जानकारी घोषित करेगा।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत सदस्यों के अधिक पर्चे निरस्त
ग्राम पंचायत सदस्यों के सबसे ज्यादा पर्चे निरस्त हुए हैं। जिला प्रशासन के मुताबिक बड़ी संख्या में नामांकन पूर्ण आधे-अधूरे भरे हुए थे। अपूर्ण नामांकन पत्रों की आपत्तियां, दस्तावेजों एवं प्रमाण पत्रों की जांच के बाद उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों को निरस्त किया है।
Up Panchayat Chunav 2021: सर! ‘पत्नी छह माह की गर्भवती है, ड्यूटी नहीं कर सकती’ कटवाने के लिए आए आवेदन
विज्ञापन

कई उम्मीदवारों ने दो-दो, तीन-तीन तक नामांकन पत्र भरे थे। उम्मीदवार चार नामांकन पत्र तक भर सकते थे। सबसे ज्यादा ग्राम पंचायत सदस्यों के नामांकन पत्र बरौली अहीर ब्लॉक में निरस्त हुए। यहां 769 सदस्य पदों के लिए 838 नामांकन हुए थे। 75 निरस्त होने के बाद अब यहां 763 नामांकन हैं। कई उम्मीदवारों ने दो-दो, तीन-तीन सेट में नामांकन पत्र जमा किए हैं।
विज्ञापन

एत्मादपुर में 1530 नामांकन पत्रों का परिणाम रोका
एत्मादपुर ब्लॉक में 47 ग्राम प्रधान समेत 1530 पदों का परिणाम जारी नहीं हुआ है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी जे रीभा के मुताबिक यहां जाति प्रमाण पत्र को लेकर जांच अधूरी है। यहां एक ग्राम पंचायत में अनुसूचित जाति के प्रमाण पत्र की वैधता को लेकर विवाद है। इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभु एन सिंह ने परिणाम को लेकर कोई मत नहीं दिया है। प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक बुधवार को प्रमाण पत्रों की जांच पूरी हो सकती है।

बरहन में आचार संहिता उल्लंघन पर 21 पर मुकदमा
बिना अनुमति के चुनाव प्रचार में लगी तीन वाहनों को पुलिस ने जब्त कर सीज कर दिया। इस मामले में जिला पंचायत सदस्य पद के उम्मीदवार समेत 21 लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। थानाध्यक्ष बरहन बहादुर सिंह के मुताबिक वार्ड नंबर चार से जिला पंचायत सदस्य के उम्मीदवार जसवंत सिंह यादव उर्फ रिंकू यादव बिना अनुमति पत्र के तीन वाहनों में चुनाव प्रचार सामग्री रखकर प्रचार कर रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने तीनों वाहनों को गांव बांधनू के पास से पकड़ा। वाहनों में साथ चल रहे जसवंत सिंह यादव उर्फ रिंकू यादव सहित छह नामजद एवं 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया है।

वोटरों को बांट रहे थे मिठाई, प्रत्याशी का ससुर व चालक गिरफ्तार
पंचायत चुनाव में मिठाई बांटकर मतदाताओं को रिझा रहे प्रत्याशी के ससुर और चालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने एक वैन से करीब पौने दो क्विंटल मिठाई बरामद की है। सीओ अछनेरा महेश कुमार ने बताया कि जिला पंचायत के वार्ड संख्या 15 से बिचपुरी ब्लॉक के गांव सहारा निवासी सुनीता उम्मीदवार हैं। सुनीता के ससुर कलुआ राम और वैन चालक पिंकू शर्मा मतदाताओं को रिझाने के लिए मिठाई बांट रहे थे। इस पर शाम करीब सात बजे बरारा पहुंची पुलिस ने वैन से मिठाई (रसगुल्ला और खीर मोहन) के 465 पैकेट बरामद किए। प्रत्येक पैकेट 400 ग्राम का था। उन्होंने बताया कि यह पैकेट मतदाताओं को बांटने के लिए लाए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें