फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत उपचुनाव: आगरा जिले में 64.98 फीसदी पड़े वोट, कल आएंगे नतीजे

Sun, 13 Jun 2021 12:06 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

पंचायत उपचुनाव के लिए खंदौली में सबसे ज्यादा 77.48 फीसदी और एत्मादपुर में सबसे कम 44.46 फीसदी मतदान हुआ है। 
विज्ञापन
यूपी पंचायत उपचुनाव: मतदान केंद्र पर मतदाताओं की कतार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा जिले में त्रिस्तरीय पंचायत के रिक्त पदों पर शनिवार को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक 64.98 फीसदी मतदान हुआ है। सबसे अधिक मतदान खंदौली में 77.48 फीसदी रहा। सबसे कम वोट एत्मादपुर में 44.46 फीसदी पड़े हैं। तीन प्रधान, एक क्षेत्र पंचायत सदस्य व 156 ग्राम पंचायत सदस्यों समेत कुल 160 पदों के लिए 125 बूथों पर वोट पड़े। 14 जून को सुबह आठ बजे से ब्लॉक स्तर पर मतगणना होगी।

विज्ञापन


शनिवार को उपचुनाव शांतिपूर्ण रहा। कहीं से शांतिभंग की सूचना नहीं मिली। खंदौली के अलावा जगनेर और जैतपुर कला में 70 फीसदी से अधिक वोट पड़े हैं। हालांकि इन ब्लॉक से प्रत्येक दो घंटे पर जारी होने वाली मतदान प्रतिशत जारी नहीं हो सका। शाम छह बजे अंतिम मतदान के आंकड़े जिला प्रशासन ने सार्वजनिक किए हैं।
  
ड्यूटी को नहीं पहुंची पोलिंग पार्टियां
125 मतदेय स्थलों पर मतदान संपन्न कराने के लिए 125 पोलिंग पार्टियां बनाई थी। शुक्रवार रात ब्लॉक से इनकी रवानगी होनी थी, लेकिन देर रात 12 बजे तक कई पोलिंग पार्टियां ड्यूटी के लिए नहीं पहुंची। किसी ने बुखार, तो किसी ने बीमार होने की बात कही। 

विज्ञापन

आनन-फानन में जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभु एन सिंह को तहसील व रिजर्व स्टाफ को बुलाकर मतदान के लिए भेजना पड़ा। मतदान कार्मिक प्रभारी एडीएम सिटी डॉ. प्रभाकांत अवस्थी ने बताया कि 14 जून को होने वाली मतगणना में कर्मियों को समय से पहुंचने की चेतावनी जारी की गई है। 16 टेबल पर मतगणना सुबह आठ बज से होगी।

उपचुनाव में मतदाताओं में दिखा उत्साह 
जैतपुर के मढ़ेपुरा प्रधान पद के उपचुनाव में जहां 71 फीसदी मतदान हुआ। वहीं खंदौली विकास खंड के गांव कुबेरपुर में प्रधान पद के उपचुनाव में 77.48 प्रतिशत लोगों ने वोट डाले। जैतपुर ब्लॉक में मढेपुरा में प्रधान व 4 गांवों में रिक्त 7 वार्डों के सदस्य पद के लिए मतदान हुआ। जबकि बाह ब्लॉक में 11 गांवों के 33 वार्डो में सदस्य पद हेतु मतदान हुआ।

कुबेरपुर में प्रधान पद के लिए उप चुनाव में चार प्रत्याशी अमित प्रताप, गीता देवी, धर्मेंद्र सिंह, माधवेंद्र सिंह मैदान में थे। ग्राम पंचायत में  2977 में से 2305 मतदाताओं ने मतदान किया। कुल 77.48 फीसदी मतदान हुआ। वहीं गांव सिकतरा में क्षेत्र पंचायत सदस्य के वार्ड नं 70 के उप चुनाव में 48.46 प्रतिशत मतदान रहा। 

खेरागढ़ में 13 मतदेय स्थल पर हुआ मतदान
खेरागढ़ ब्लॉक में 27 ग्राम पंचायत सदस्यों के पद के लिए 13 मतदान स्थलों पर शनिवार को मतदान हुआ। इसमें बीसलपुर, डांडा, घुसियाना, डुगरवाला, भिलावली, बसई खेरागढ़ में मतदान के लिए सुबह से ही लोगों की कतार नजर आई।   
विज्ञापन

यहां हुआ इतना मतदान
- एत्मादपुर-  48.46
- खंदौली- 77.48
- सैंया-69.83
- खेरागढ़-61.76
- जगनेर-70.16
- अछनेरा-65.36
- बाह-54
- जैतपुरकलां- 71.77
- अकोला-62
- बिचपुरी-69

मतदान के रास्ते पर भिडे़ प्रत्याशी और समर्थक
बाह के मढ़ेपुरा गांव में प्रधान पद के उपचुनाव के दौरान शनिवार को वोट डालने जा रहे लोगों की टोका टाकी पर प्रत्याशी और समर्थक भिड़ गए। इनके बीच हाथापाई होने से अफरा तफरी मच गई। बाह पुलिस ने मामले को संभाला। मौके से एक पक्ष के रीतेश चौधरी, किशन बिहारी शर्मा, ऋषि चौधरी, विजयपाल सिंह, दूसरे पक्ष के जसराम और राजीव कुमार को उठाकर थाने ले आई। इस दौरान करीब 25 मिनट मतदान भी प्रभावित रहा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें