फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 16 वर्षीय बेटी के पेट में हुआ दर्द, डॉक्टर ने बताई ऐसी हकीकत; जिसे सुन घरवालों के पैरों तले खिसकी जमीन

Thu, 23 Jul 2026 12:13 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा के जलेसर क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोरी ने आरोप लगाया कि एक युवक ने आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई महीनों तक उसका यौन शोषण किया। चिकित्सकीय जांच में उसके गर्भवती होने का पता चलने के बाद मामला सामने आया।
विज्ञापन
युवती सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की धमकी देकर 16 वर्षीय किशोरी से एक युवक ने छह माह तक दुष्कर्म किया। इस बीच किशोरी गर्भवती हो गई। मामले का खुलासा तब हुआ जब तबीयत खराब होने पर उसे चिकित्सक के पास ले जाया गया। मामला जलेसर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी विशाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: क्या आपने देखी हैं फतेहपुर सीकरी की रॉक पेंटिंग्स? हजारों साल पुरानी है शैल चित्रकला, जिस पर गहराया संकट

 

पीड़ित किशोरी के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव में ही रहने वाले विशाल ने उनकी बेटी की कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें अपने मोबाइल में खींच ली थीं। इसके बाद वह उसे ब्लैकमेल करने लगा। सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी करीब छह माह तक उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म करता रहा। 

ये भी पढ़ें -  Agra Metro: आगरा मेट्रो का काउंटडाउन शुरू, कैंट से आगरा कॉलेज तक जानें कब दौड़ेगी ट्रेन; 90% काम हुआ पूरा
 

कुछ दिन पहले बेटी की तबीयत खराब होने पर उन्हें संदेह हुआ। पूछताछ में बेटी ने रोते हुए पूरी घटना बताई। इसके बाद 21 जुलाई को वह उसे मथुरा में चिकित्सक के पास ले गए, जहां जांच में उसके छह माह की गर्भवती होने की जानकारी मिली। यह सुनकर परिजनों के होश उड़ गए। पीड़ित किशोरी का कहना है कि आरोपी विशाल ने उसे मजबूर किया था। फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी सुनकर वह डर गई थी।

ये भी पढ़ें -  UP: चंबल में अवैध खनन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, माफियाओं को हिरासत में लेने के निर्देश, कहा- कोई सहानुभूति नहीं
 
विज्ञापन

सीओ जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस गंभीरता से छानबीन कर रही है। आरोपी की तलाश की जा रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जाएगा।

ये भी पढ़ें -   UP: साली की सगाई भी न देख सका जीजा, समारोह के दौरान हुआ ऐसा कांड; चली गई आंखों की रोशनी

 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें