फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: यूपी के राज्यमंत्री का तंज, अखिलेश को अब सद्बुद्धि दे भगवान

Fri, 20 Sep 2024 11:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
करहल में आयोजित कार्यक्रम में बटन दबाकर सड़कों का शिलान्यास करते उद्यान मंत्री दिनेश कुमार सिंह
विज्ञापन
यूपी के राज्यमंत्री का तंज, अखिलेश को अब सद्बुद्धि दे भगवान
विज्ञापन

मैनपुरी। यूपी के राज्यमंत्री (उद्यान्न विभाग) दिनेश प्रताप सिंह ने करहल में पत्रकारों से वार्ता की। कहा कि अखिलेश यादव को भगवान अब सद्बुद्धि दे। वह लगातार गलत बयानबाजी कर रहे हैं। अखिलेश अपराधियों में भी जाति तलाश रहे हैं। अपराधी की कोई जाति नहीं होती।

उन्होंने कहा कि सरकार की अपराधी और अपराध के लिए जीरो टोलरेंस की नीति है। अपराधी की जो जगह है उनको वहां पहुंचाया जा रहा है। करहल विधानसभा सीट इस बार भाजपा ही जीतेगी। भाजपा सेवा कर रही है तो उसको मेवा भी मिलेगी। आजमगढ़, रामपुर के बाद करहल में भी कमल ही खिलेगा। राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता दूसरे देशों में जाकर हमारे देश की बुराई करते हैं। ऐसी बालक बुद्धि वाले लोग देश चलाने का सपना देख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब देश में दुर्गा पूजा, गणेश उत्सव या सनातन संस्कृति पर आधारित कोई उत्सव होता है तो गांधी परिवार नहीं आता है। जब कभी दूसरे त्योहार होते हैं तो यह टोपी पहन कर बैठ जाते हैं। पीडीए के नारे पर कहा कि पीडीए का नाम लेकर जनता को गुमराह करते हैं। अगर अल्पसंख्यक की बात करते हैं तो समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर अल्पसंख्यक मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा करें। भारतीय जनता पार्टी तो सबका साथ सबका विकास के सिद्धांत पर काम करती है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में मंडी परिषद से सैफई में 150 दुकानें बनाई गई। उनमें कोई किसान दुकानदार नहीं है। जब इन दुकानों से किसानों का हित नहीं हो रहा फिर जनता की गाड़ी कमाई से क्यों दुकानें बनाई गईं। जिलाध्यक्ष राहुल चतुर्वेदी, अनुजेश प्रताप यादव, कलपेंद्र भारती मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें