उत्तर प्रदेश के कारागार मंत्री जय कुमार सिंह जैकी ने गुरुवार को ठा. बांकेबिहारी मंदिर में प्रभु दर्शन कर पूजा-अर्चना की। गोस्वामियों ने उन्हें प्रसादी पटुका, माला और भोग प्रदान किया।
प्रभु दर्शन के बाद उन्होंने पत्रकारों से कहा कि पिछले दो वर्षों में प्रदेश के जेलों की दशा में सुधार हुआ है। वहां सेमी मॉडयूलर किचन, रोटी सेंकने, आटा गूंथने की मशीन और मेटल डिटेक्टर और स्कैनर भी लगाए गए हैं।
उन्होंने कहा कि जेल विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को फंसाने के लिए अपराधियों ने जेल की वीडियो वायरल करने का नया ट्रेंड निकाला है। ऐसे हर वीडियो की जांच की जा रही है। जांच के दौरान जो भी दोषी पाए गए हैं उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई है।