फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः पड़ोसी युवक ने बनाया युवती का वीडियो, थाने में फूट-फूटकर रोई पीड़िता

Fri, 12 Jul 2019 12:15 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
थाना न्यू आगरा क्षेत्र के एक मोहल्ले में पड़ोसी युवक ने एक युवती का नहाते समय मोबाइल से वीडियो बना लिया। युवती के शोर मचाने पर युवक भाग गया।
विज्ञापन

युवती गुरुवार को परिजनों के साथ थाने पहुंची।

इस दौरान उसने रोते हुए आरोपी युवक को पकड़ने की गुहार लगाई। इस पर पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उसे चुप किया। थाना न्यू आगरा क्षेत्र की युवती कक्षा दस तक पढ़ी है।

उसने बताया कि गुरुवार सुबह वह घर के बाथरूम में नहा रही थी। पड़ोस के घर की छत पर एक युवक मोबाइल से वीडियो बनाने लगा। इस पर युवती की नजर पड़ गई। शोर मचाया तो युवक छत से घर के अंदर चला गया।
विज्ञापन


इस बारे में युवती ने परिजनों को बताया। परिजन आरोपी की शिकायत लेकर उसके घर गए। मगर, युवक फरार हो गया। युवक की हरकत की वजह से युवती दहशत में आ गई। 
 
विज्ञापन

परिजन उसे थाना न्यू आगरा लेकर आए। थाने में युवती फूट-फूटकर रोने लगी। यह देखकर पुलिस ने उसे समझाया और कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब वह शांत हुई। उससे मामले की तहरीर दे दी है। 

युवती के परिजनों का कहना था कि युवक पड़ोसी का रिश्तेदार है। कुछ दिन पहले ही यहां आया है। उस पर कार्रवाई होनी चाहिए। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पीड़िता ने तहरीर दी है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें