फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अनलॉक' हुए सातों दिन, आगरा में अब रविवार को भी खुलेंगी दुकानें, बाजार में लौटेगी रौनक

Wed, 09 Sep 2020 12:13 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
आगरा का बाजार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के बाजार अब रविवार को भी खुलेंगे। प्रदेश सरकार ने एक दिवसीय बंदी को भी खत्म कर दिया है। मंगलवार दोपहर को इस संबंध में शासनादेश जारी हो गया है। अब पुरानी बंदी के आधार पर बाजार खुलेंगे। दो सप्ताह पहले शनिवार की बाजार बंदी को समाप्त किया गया था। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने कहा कि शासन के आदेश का अनुपालन कराया जाएगा। 
विज्ञापन



रविवार का लॉकडाउन भी खत्म हो जाने से ताजनगरी में बाजारों की साप्ताहिक बंदी की पुरानी व्यवस्था लागू होगी। व्यापार मंडलों ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है। जल्द ही इसे लागू कर दिया जाएगा।

आगरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष टीएन अग्रवाल, व्यापारी उतर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री गिर्राज अग्रवाल, युवा जिला अध्यक्ष राज कुमार गुरनानी, शाहगंज बाजार कमेटी के महामंत्री सुनील करमचंदानी ने बताया कि जल्द ही इसे लागू कर दिया जाएगा। यह व्यवस्था ही श्रेष्ठ है।
विज्ञापन

कब, कहां साप्ताहिक बंदी
रविवार :
बेलनगंज, पथवारी, हींग की मंडी, संजय प्लेस
सोमवार : लुहार गली, रावत पाड़ा, दरेसी, जौहरी बाजार, किनारी बाजार, फव्वारा, सिंधी बाजार, राजा मंडी, दवा मार्केट, फुलट्टी बाजार, पीपल मंडी, बिजलीघर, लोहामंडी, बोदला, नाई की मंडी, शाहगंज
मंगलवार : कमला नगर, बलकेश्वर, ट्रांसयमुना, दयालबाग, घटिया आजम खान, सदर बाजार, खंदारी, चर्च रोड

लगभग छह महीने बाद सप्ताह के सातों दिन 'अनलॉक' हो गए हैं। शनिवार के बाद रविवार की बंदी को भी खत्म कर दिया गया है। हालांकि जो बाजार लॉकडाउन से पहले रविवार को बंद रहते थे, वहां यथास्थिति रहेगी। जिलाधिकारी ने कहा कि अब रविवार को बाजार खुलेंगे। कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराया जाएगा। मास्क और सामाजिक दूरी अनिवार्य है। 

21 सितंबर से ताजमहल और आगरा किला भी खुल जाएंगे। इसके के साथ ही 21 सितंबर से छूट और बढ़ेगी। धर्मस्थल, ट्रेनिंग सेंटर, उच्च शिक्षण संस्थान पर छह माह से लटके ताले भी खुल जाएंगे। सामूहिक रूप से राजनीतिक व सामाजिक गतिविधियां फिर शुरू होंगी। पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों को उम्मीद है कि स्मारक खुलने से ताजनगरी की रौनक लौट आएगी। 
विज्ञापन

सोमवार को बंद रहेगा दवा का थोक बाजार
दवा का थोक बाजार सोमवार को बंद रहेगा। आगरा फार्मा एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बैठक कर यह निर्णय लिया है। महामंत्री महेश अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश में लॉकडाउन खत्म करने की घोषणा करने के बाद पहले की तरह सोमवार को साप्ताहिक बंदी रहेगी, रविवार समेत अन्य दिनों में सुबह 11 बजे से रात आठ बजे तक बाजार खुलेगा। बैठक में अध्यक्ष ओमप्रकाश, मीडिया प्रभारी पुनीत कालरा रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें