आगरा के थाना हरीपर्वत क्षेत्र में किराये पर कमरा लेकर रह रही कन्नौज की युवती ने एक युवक पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि युवक पहले से शादीशुदा है।
चार दिन पहले अपने दोस्तों के सामने रास्ते में पकड़ लिया। इसके बाद छेड़छाड़ की। विरोध पर तेजाब से झुलसाने की धमकी दी है। मामले की जानकारी पर मंगलवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारी पहुंच गए। उन्होंने कार्रवाई की मांग की, इससे हंगामा हो गया।
युवती ने पुलिस को बताया कि एक साल पहले आगरा आई थी। एक कंपनी में काम करती है। तभी उसकी मुलाकात बोदला के युवक से हुई, उसने दोस्ती कर ली। युवक दूसरे समुदाय से ताल्लुक रखता है। इसके बाद युवक ने उसका शारीरिक शोषण किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता। पिछले दिनों युवती को पता चला कि युवक शादीशुदा है। दो शादी कर चुका है। अब उस पर भी दबाव बना रहा था।