फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में AC ही नहीं, साधारण रोडवेज बसों का भी किराया घटाएगी योगी सरकार

Mon, 11 Dec 2017 06:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला वृंदावन (मथुरा)
विज्ञापन
स्‍वतंत्रदेव ‌स‌िंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार यहां के निवासियों को जल्द नई खुशखबरी दे सकती है। शनिवार को वृंदावन पहुंचे प्रदेश के परिवहन मंत्री ने कहा कि योगी सरकार प्रदेश में परिवहन सेवा को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। 
विज्ञापन


परिवहन मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने वृंदावन आगमन पर पत्रकारों को बताया कि प्रदेश में बस किराया घटाने के लिए योगी सरकार समीक्षा कर रही है। आने वाले दिनों में एसी बसों के साथ साधारण बसों का किराया भी घटाया जा सकता है। 

उन्होंने धर्मनगरी वृंदावन से प्रदेश के कई बड़े शहरों के लिए सीधी बस सेवा शुरू करने की बात भी कही। बोले कि देश-विदेश में वृंदावन प्रमुख तीर्थस्थल माना जाता है। यहां प्रतिवर्ष लाखों तीर्थयात्री आते हैं। ऐसे में वृंदावन बस स्टैण्ड से कई बड़े शहरों के लिए बस सेवा जल्द शुरू करेंगे।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

up roadways
इसके साथ ही प्रदेश के सभी प्रमुख शहरों में वाल्वो बस सुविधा जल्द ही प्रारंभ होगी। गुजरात चुनावों पर उन्होंने कहा कि गुजरात के लोग विकास के पक्ष धर हैं। 

इस बार फिर गुजरात भाजपा का होगा। इससे पूर्व बांकेबिहारी मंदिर में निकुंजवर्धन गोस्वामी के साथ उन्होंने पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन मुकेश गौतम, केडी गोस्वमी, अशोक गोस्वामी उपस्थित थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें