फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022: आगरा में सबसे पहले इस विधानसभा सीट का परिणाम आएगा सामने, 284 राउंड में पूरी होगी मतगणना

Mon, 07 Mar 2022 10:24 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में 10 मार्च, 2022 को सुबह 8 बजे मतगणना शुरू हो जाएगी। दिन चढ़ने के साथ ही रुझान आने शुरू हो जाएंगे। आगरा में सबसे पहले खेरागढ़ विधानसभा के नतीजे सामने आएंगे। नौ विधानसभा सीटों के 3,911 बूथों की मतगणना 284 राउंड में पूरी होगी।
विज्ञापन
आगरा चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले की नौ विधानसभा सीटों के लिए 10 मार्च को मतगणना होगी। सबसे पहले खेरागढ़, फिर फतेहाबाद और शाम तक बाह के नतीजे घोषित होंगे। सबसे बाद में एत्मादपुर, छावनी और आगरा ग्रामीण सीट का परिणाम आएगा। एत्मादपुर में 37 राउंड में मतगणना पूरी होगी जबकि खेरागढ़ में 27 राउंड के बाद परिणाम घोषित हो जाएगा।

पांच जगह एक साथ शुरू होगी मतगणना 

पहली बार पांच जगह एक साथ मतगणना शुरू होगी। एत्मादपुर, ग्रामीण, छावनी, दक्षिण व उत्तर सीट की मतगणना शाहदरा स्थित मंडी समिति में होगी। मतगणना आठ बजे शुरू होगी। इससे एक घंटे पहले सुबह सात बजे तक मतगणना कार्मिक, प्रत्याशी व अभिकर्ताओं को पहुंचना होगा।

284 राउंड में पूरी होगी मतगणना

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कि नौ सीटों के 3911 पोलिंग बूथ की मतगणना 284 राउंड में पूरी होगी। सबसे ज्यादा 37 राउंड एत्मादपुर में होंगे। हर विधानसभा क्षेत्र में ईवीएम मशीनों के लिए 14 टेबल लगेंगी। सबसे पहले डाकमत पत्रों की गिनती होगी। ईवीएम से प्राप्त मतों की गिनती के बाद अंत में डाकमत पत्रों को प्रत्याशियों के प्राप्त मतों में जोड़ा जाएगा। 10 फरवरी को जिले में 60.66 फीसदी मतदान हुआ था। आगरा की नौ सीटों पर 107 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

विधानसभा         बूथ     राउंड

एत्मादपुर             509     37

विज्ञापन

छावनी                 493     36 
ग्रामीण                468     34
उत्तर                    446     32
दक्षिण                  422     31
फतेहपुरसीकरी       428     31
फतेहाबाद              384     28 
बाह                      384     28
खेरागढ़                  377     27 

आज शाम पांच बजे तक जमा होंगे आवेदन

मतगणना अभिकर्ता पास के लिए आवेदन सोमवार शाम पांच बजे तक रिटर्निंग ऑफिसर कार्यालय में जमा होंगे, जिसमें आवेदक का आधार कार्ड, फोटो व निर्धारित प्रारूप में भरा जाएगा। एडीएम वित्त यशवर्धन के मुताबिक सोमवार के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं होगा। मतगणना परिसर में बिना पास के प्रवेश नहीं मिलेगा।

प्रशिक्षण नौ मार्च को 

मतगणना के लिए कार्मिक चिह्नित हो गए हैं। पहले चरण के रेंडमाइजेशन में करीब 600 कार्मिक चिह्नित हुए हैं। एक विधानसभा में करीब 56 कार्मिक वोटों की गिनती करेंगे। नौ मार्च को दूसरे चरण का रेंडमाइजेशन होगा, जहां कार्मिकों को विधानसभा क्षेत्र आवंटित होंगे। 10 मार्च को मतगणना से पहले तीसरे चरण का रेंडमाइजेशन होगा। तब उन्हें टेबल नंबर बताया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें