फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022: आगरा में दुल्हन बनने से पहले सीमा ने किया मतदान, जिम्मेदार नागरिक का निभाया फर्ज

Thu, 10 Feb 2022 06:17 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में गुरुवार को मतदान का पहला चरण होने के साथ-साथ शहर में कई शादियां हैं। ऐसे में शादी से पहले  युवक और युवती ने मतदान कर जिम्मेदार नागरिक का फर्ज निभाया। 
विज्ञापन
मतदान के बाद स्याही का निशान दिखाती सीमा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र में दुल्हन बनने से पहले कस्बे के पूर्व चेयरमैन विशंभर सिंह ठेकेदार की बेटी सीमा सिंह अपने परिवार सहित पोलिंग बूथ पर जाकर मतदान किया। सीमा की शादी फिरोजाबाद के टूंडला निवासी आशुतोष से तय हुई है। गुरुवार शाम को टूंडला से बरात आनी है। 

विज्ञापन


सीमा सिंह ने समय निकाल कर अपने परिवारवालों के साथ मताधिकार का प्रयोग किया। उसके बाद घर आकर शादियों की शादी की तैयारी में लग गई। सीमा ने लोकतंत्र के इस महापर्व पर मतदान कर एक जिम्मेदार नागरिक होने का अपना फर्ज निभाया और लोगों को मतदान का संदेश दिया।

आगरा में कंगालपाड़ा मंटोला निवासी चंचल माहौर ने घोड़ी चढ़ने से पहले अनवरी नीलोफर गर्ल्स इंटर कॉलेज में मतदान किया। बता दें कि गुरुवार को मतदान का पहला चरण होने के साथ-साथ शहर में कई शादियां हैं। ऐसे में शादी से पहले चंचल ने मतदान कर नागरिक की जिम्मेदारी निभाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पहली वोट डालने गए युवाओं में दिखा उत्साह

पहली वोट डालने गए युवाओं में उत्साह दिखाई दिया। मंडी गुड़ बूथ पर वोट डालने के लिए पहुंची युवती चंचल गोयल, आरती, शिवम ने बताया कि उन्होंने युवाओं के भविष्य संवारने के लिए वोट किया है। नगरपालिका के बूथ पर वोट डालने पहुंची शिप्रा गोयल व सागर गोयल ने बताया कि मैंने प्रदेश में सुशासन व विकास के लिए पहली बार वोट किया है।

वोट डालने के लिए महिलाओं की लगीं लाइनें

फतेहपुर सीकरी विधानसभा क्षेत्र में ठंड और कोहरे में भी सुबह प्रात: सात बजे से ही बूथों पर वोट डालने के लिए लोगों की लाइनें लगनी शुरू हो गई। पहले मतदान बाद में जलपान नारे के साथ ग्रामीण मतदान केंद्रों पर लाइनों में लग गए। मतदान केंद्रों पर महिलाओं की लाइनें सबसे ज्यादा देखने को मिली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें