फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी विधानसभा चुनाव: शिवपाल का दावा, करहल से अखिलेश को मिलेगी ऐतिहासिक जीत

Tue, 25 Jan 2022 12:07 AM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

समाजवादी पार्टी के मुखिया ने करहल से विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की थी। पहलीबार अखिलेश यादव विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन
करहल में आए शिवपाल सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि करहल विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ऐतिहासिक जीत होगी। अन्य प्रत्याशियों को यहां अपनी जमानत भी बचाना मुश्किल होगा। शिवपाल सिंह करहल के गांव अंडनी में सपा नेता सत्यप्रकाश यादव के चाचा मातादीन यादव के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे थे।
विज्ञापन

सरकार बदलने का किया दावा 
पत्रकारों से बातचीत करते हुए शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश में सपा और उसकी गठबंधन की पार्टियों को सर्वाधिक सीटें मिलेंगी। उन्होंने इस बार प्रदेश में सरकार के बदलाव का दावा भी किया। शोक संवेदना व्यक्त करने के बाद वे वापस लौट गए। इस दौरान पूर्व सांसद तेजप्रताप यादव, सुभाष चंद्र यादव, विधायक सोबरन सिंह यादव, अजन्ट सिंह यादव, एमएलसी अरविंद यादव, अंकुर यादव, पूर्व विधायक अनिल यादव, डॉ. रामकुमार यादव, मनोज यादव, सपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव, रामनारायण बाथम, ब्लॉक प्रमुख नीरज यादव आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें