दूसरा वीडियो एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र के ही थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में कालिंदी विहार स्थित आरबी डिग्री कालेज का बताया गया। बूथ संख्या 116 पर मतदान अभिकर्ता बुद्ध प्रिय गौतम ईवीएम में साइकिल के निशान के सामने बटन दबाते हुए दिखा। उन्होंने इसे सोशल मीडिया पर शेयर किया।
उनका पहचान पत्र भी वायरल हो गया। थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक सत्यदेव शर्मा ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। वीडियो भी पुलिस को मिल गया है। पीठासीन अधिकारी ने अभी तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
अभिकर्ता कैसे ले गए मोबाइल?
इस बार मतदाताओं के केंद्र के अंदर मोबाइल ले जाने पर पाबंदी लगाई गई थी। यह नियम मतदान अभिकर्ताओं के लिए भी किया गया था। इस संबंध में पुलिस के साथ ही मतदान कार्मिकों को भी दिशा निर्देश दे दिए गए थे। इसके बावजूद मतदान अभिकर्ता दो केंद्र पर मोबाइल ले गए। उन्होंने वीडियो बनाकर वायरल भी कर दिए। ऐसे में सवाल उठता है वह मोबाइल कैसे ले गए।
वृद्ध गिरकर घायल, पुलिस ने मदद कर मतदान केंद्र में पहुंचाया
दयालबाग स्थित चौधरी वीरी सिंह मतदान केंद्र की तरफ जाते हुए बुजुर्ग रास्ते में गिर गए। इससे उनके चोट लग गई। उस समय थानाध्यक्ष न्यू आगरा अरविंद कुमार निर्वाल मौजूद थे। उन्होंने वृद्ध की मदद की। उन्हें मतदान केंद्र पर प्राथमिक उपचार दिलवाया। इसके बाद मतदान केंद्र पर पहुंचाया।