फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022: मथुरा में मतदान से पहले गिरिराजजी की शरण में प्रत्याशी, ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने की पूजा

Thu, 10 Feb 2022 08:32 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
विज्ञापन
1 of 6
श्रीकांत शर्मा ने की गिरिराजजी की पूजा - फोटो : अमर उजाला
मथुरा जिले में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में गुरुवार को मतदान को लेकर गजब का उत्साह दिखा। मथुरा से भाजपा प्रत्याशी एवं ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने पत्नी के साथ गोवर्धन के दानघाटी मंदिर में गिरिराजजी की पूजा अर्चना कर अपने पैतृक गांव में मतदान किया। ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र के गांव गांठोली के निवासी हैं। इनके इस विधान सभा क्षेत्र से 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के कारिंदा सिंह विधायक चुने गए थे। इस बार कारिंदा सिंह की जगह ठाकुर मेघश्याम सिंह को भाजपा ने चुनाव मैदान में उतारा है। श्रीकांत शर्मा मथुरा वृंदावन विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने पहले अपने गांव पहुंच कर पत्नी के साथ मतदान किया। श्रीकांत शर्मा ने कहा कि विकास हमारी पहचान है, विकास ही हमारा मुख्य मुद्दा है। 

 
 


 
विज्ञापन

2 of 6
गोवर्धन की परिक्रमा करते बसपा प्रत्याशी - फोटो : अमर उजाला
गोवर्धन विधानसभा सीट से बीएसपी प्रत्याशी राजकुमार रावत ने सुबह सबसे पहले अपने समर्थकों के साथ गिरिराज महाराज की परिक्रमा लगाई। इसके बाद मतदान किया।
विज्ञापन

3 of 6
भाजपा प्रत्याशी पूरन प्रकाश ने की पूजा - फोटो : अमर उजाला
बलदेव विधान सभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी पूरन प्रकाश ने भी गोवर्धन पहुंचकर दानघाटी मंदिर में गिरिराज जी की पूजा की। इसके बाद मतदान किया। 

4 of 6
मथुरा के कोसीकलां में पोलिंग के बाहर मतदाताओं की कतार - फोटो : अमर उजाला
छाता विधानसभा क्षेत्र के कोसीकलां में नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज आदर्श मतदान केंद्र पर सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ। मतदान शुरू होने से पहले ही यहां मतदाताओं की लाइन लग गई। गोवर्धन के राधाकुंड में एक परिवार के लोगों ने सबसे पहले मतदान किया।
विज्ञापन

5 of 6
मांट बूथ पर मतदाताओं की कतार - फोटो : अमर उजाला
मथुरा, छाता, मांट, गोवर्धन और बलदेव विधानसभा सीटों पर 55 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है। चुनाव में कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण और श्रीकांत शर्मा की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी है। चौधरी लक्ष्मीनारायण छाता से चुनाव लड़ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मतदान करने के बाद स्याही का निशान दिखाते मतदाता - फोटो : अमर उजाला
मथुरा जिले के लगभग सभी पोलिंग बूथों पर सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया। मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह है। गोवर्धन विधानसभा के राधाकुंड में एक परिवार के सदस्यों ने सबसे पहले मतदान किया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें