एक बार फिर वो मौका आया गया है, जब पर्यटक ताजमहल में शाहजहां और मुमताज की असली कब्रों को देख सकेंगे। तीन दिन ताजमहल में निशुल्क प्रवेश मिलेगा। यह मौका है शाहजहां के तीन दिवसीय उर्स का। ताजमहल में इस बार मुगल शहंशाह शाहजहां का 367वां उर्स 27 फरवरी से शुरू होगा, जो तीन दिन तक चलेगा। तीनों दिन ताजमहल के तहखाने में बनी शाहजहां-मुमताज की असली कब्रों को पर्यटक देख पाएंगे।
अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ. राजकुमार पटेल के मुताबिक शाहजहां उर्स के पहले दिन 27 फरवरी रविवार को दोपहर 2 बजे से शाम तक पर्यटक नि:शुल्क प्रवेश कर पाएंगे। 28 फरवरी सोमवार को भी दोपहर दो बजे के बाद उर्स की परंपराएं शुरू होंगी और तब से शाम तक कोई भी नि:शुल्क प्रवेश कर सकता है।