फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Chunav 2022: करहल में बेटे अखिलेश के लिए मुलायम सिंह ने मांगे वोट, कहा- मेरा मान रखना

Thu, 17 Feb 2022 05:21 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव लंबे समय बाद चुनावी मंच पर नजर आए। उन्होंने गुरुवार को मैनपुरी के करहल में सपा प्रत्याशी एवं अपने पुत्र अखिलेश यादव के लिए चुनाव प्रचार किया। उस दौरान उन्होंने भाजपा को भी निशाने पर लिया। 
विज्ञापन
लोगों को अभिवादन स्वीकार करते मुलायम सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी के (सपा) संरक्षक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने इस विधानसभा चुनाव में पहली बार अपने बेटे अखिलेश यादव के लिए चुनावी प्रचार किया। उन्होंने करहल में गुरुवार को जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यहां लोग उम्मीद के साथ आए हैं, ये उम्मीद सपा की सरकार पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि भीड़ देखकर मेरी जिम्मेदारी बढ़ गई है। मैं विश्वास दिलाता हूं, आपको निराश नहीं करेंगे। मुलायम सिंह यादव ने अपील करते हुए कहा कि मेरी भावना का मान रखना और करहल से अखिलेश यादव को भारी मतों से जिताना। 

विज्ञापन


मुलायम सिंह ने कहा कि गरीबी और बेरोजगारी बढ़ी है। जनता परेशान है। गरीबी है, बेरोजगारी है। किसानों के सामने आय की समस्या है। उन्होंने कहा कि सपा की नीतियां स्पष्ट हैं। किसानों के लिए खाद और बीज का इंतजाम किया जाएगा। सिंचाई के साधन उपलब्ध कराए जाएंगे। पैदावार बढ़ेगी तो किसानों की हालत सुधरेगी। नौजवानों को नौकरी मिलेगी।

 

उन्होंने कहा कि सपा की सरकार बनेगी तो नौजवानों के रोजगार का इंतजाम किया जाएगा। व्यापारियों को सुविधाएं दी जाएंगी। जिससे वो किसान की फसल खरीद सकेंगे। याद रखना देश को किसान, व्यापारी और नौजवानों ही मजबूत करेंगे। उन्होंने कहा कि यहां इतनी भीड़ देखकर साफ है कि जनता बदलाव चाहती है।

विज्ञापन

मुलायम के पैर छूकर लिया आशीर्वाद

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव कार से सभा स्थल पर पहुंचे। फिरोजाबाद में सभा को संबोधित करने के बाद अखिलेश यादव हेलीकॉप्टर से सभा स्थल पर पहुंचे। उन्होंने मंच पर मौजूद पिता मुलायम सिंह यादव के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। अखिलेश ने कहा कि नेताजी के आने से कार्यक्रम की शोभा बढ़ी है। ये नेताजी का क्षेत्र रहा है। यहां नेताजी ने कुश्ती लड़ी और लड़ाई भी। 

गृहमंत्री की रैली पर किया कटाक्ष 

गुरुवार को दो दिग्गज एक ही विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। भाजपा प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल के समर्थन में गृह मंत्री अमित शाह जनसभा को संबोधित करने आए थे। वहीं अखिलेश यादव भी जनसभा को संबोधित करने आए थे। दोनों कार्यक्रम स्थलों की दूरी बमुश्किल दो किलोमीटर के करीब थी। अखिलेश ने कटाक्ष करते हुए कहा कि वह जहां आए तो रास्ते में एक ओर कार्यक्रम दिखा जिसमें मैदान और कुर्सी खाली थीं। नेताजी आने आने वाले हैं तो वह हेलीकॉप्टर लेकर उड़ गए।

एसपी सिंह बघेल पर निशाना 

अखिलेश यादव ने भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल पर जमकर निशाना साधा। कहा कि भाजपा प्रत्याशी सब दल में घूम आया है। हो सकता है नंबर लगाया हो सपा में आ जाएंगे बाद में, इसलिए संबंध बनाने करहल आए हों। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा प्रत्याशी आपके दरवाजे पर आए तो उनके लिए चारपाई बिछा देना। प्यार से पूछना केंद्र सरकार के वायदों का क्या हुआ। वह खुद को पिछड़ों के नेता कहते हैं तो पूछना पिछड़ों को क्या सम्मान मिला। ये न जाति आधारित जनगणना कराएंगे और न ही सम्मान दिलाएंगे। उन्होंने लोगों से कहा कि गांव में रहना, सड़क पर नहीं जाना। विरोधी कुछ भी साजिश कर सकते हैं। विरोधियों की साजिश का जवाब देने के लिए सिर्फ साइकिल का बटन दबा देना। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें