विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में फिरोजाबाद जिले की पांच सीटों के लिए रविवार को मतदान है। इस बार सभी सीटों पर चुनाव मैदान में 53 प्रत्याशी हैं। इनकी किस्मत का फैसला जिले के 18.53 लाख मतदाता करेंगे। मतदान के लिए 2195 बूथ बनाए गए हैं। चुनाव शांतिपूर्ण कराने के लिए जिले को 16 जोन 188 सेक्टर में बांटते हुए अफसरों को तैनात किया गया है। प्रत्येक बूथ पर अर्धसैनिक बल तैनात होगा। 72 कंपनी सीपीएमएफ (सेंट्रल पैरा मिलिट्री फोर्स) के अलावा तीन कंपनी पीएसी सहित दस हजार पुलिस कर्मियों को तैनात किया है।
फिरोजाबाद के टूंडला विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है, जबकि सबसे कम आठ प्रत्याशी शिकोहाबाद में हैं। फिरोजाबाद और सिरसागंज में 11-11 और जसराना विधानसभा में 10 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।
विधानसभावार प्रत्याशियों की स्थिति
फिरोजाबाद विधानसभा
- भाजपा- मनीष असीजा
- बसपा- साजिया हसन
- सपा - सैफुर्रहमान उर्फ छुट्टन
- कांग्रेस- संदीप तिवारी
- आप- नीतू सिसोदिया
- एआईएमआईएम- बबलू राठौर गोल्डी
- अन्य- रामदास मानव, बलवीर सिंह, वसीम, मूलचंद्र सेठ, जयपाल सिंह