फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश के खिलाफ आगरा के सांसद: केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल ने किया नामांकन, भाजपा ने मैदान में उतारा

Mon, 31 Jan 2022 02:44 PM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में सोमवार को केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो.एसपी सिंह बघेल ने भी पर्चा दाखिल किया है। प्रो. एसपी सिंह बघेल वर्तमान में आगरा के सांसद हैं। भाजपा ने उन्हें करहल से प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन
प्रो. एस पी सिंह बघेल नामांकन कक्ष में - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मैनपुरी राजनीति केंद्र बना हुआ है। करहल विधानसभा सीट से सोमवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव ने नामांकन दाखिल किया। वहीं कुछ देर बाद ही मैनपुरी में मोदी सरकार के मंत्री और आगरा के सांसद प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने नामांकन दाखिल किया है। केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो.एसपी सिंह बघेल भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर अखिलेश यादव के खिलाफ करहल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।

विज्ञापन


बघेल ने किया जीत का दावा 

केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा कि मैंने अखिलेश यादव के विरुद्ध नहीं अखिलेश यादव ने मेरे विरुद्ध नामांकन किया है। पहले भी करहल सीट भाजपा ने जीती है इस बार भी भाजपा करहल सीट जीतेगी। चाहे कोई भी हो वोट की चोट लोकतंत्र में सबसे भारी होती है। जो अपनी सीट को गढ़, किला या पुश्तैनी कहते हैं वह जनता का अपमान करते हैं। करहल की जनता भाजपा को जिताकर हमेशा के लिए गुंडागर्दी को समाप्त करेगी।
 

जानिए प्रो. एसपी सिंह बघेल के बारे में

सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के भटपुरा के मूल निवासी हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस में बतौर सब इंस्पेक्टर के रूप में तैनात रहे बघेल 1989 में मुलायम सिंह यादव के मुख्यमंत्री बनने के बाद उनकी सुरक्षा में शामिल हो गए। बघेल से प्रभावित मुलायम सिंह यादव ने उनको जलेसर सीट से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर 1998 में पहली बार उतारा था। एसपी सिंह बघेल ने अपने पहले ही चुनाव में जीत दर्ज की। उसके बाद दो बार सांसद चुने गए। 2010 में बसपा ने उन्हें राज्यसभा में भेजा। साथ ही राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी भी दी। 2014 में फिरोजाबाद लोकसभा से सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव के पुत्र अक्षय यादव के सामने चुनाव लड़े, लेकिन चुनाव हार गए थे।

विज्ञापन


 

 

योगी की टीम में हुए शामिल

2014 में मिली हार के बाद एसपी सिंह बघेल ने राज्यसभा से इस्तीफा देकर भाजपा की सदस्यता ली। भाजपा पिछड़ा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने। विधानसभा चुनाव 2017 में टूंडला सुरक्षित सीट से भाजपा विधायक बने। इसके बाद उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की टीम में शामिल किया गया। पशुधन, लघु सिंचाई एवं मत्स्य विभाग संभाला।
 

मोदी सरकार में बने मंत्री

साल 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने आगरा लोकसभा क्षेत्र से उन्हें टिकट दिया। यहां से भी प्रो. एसपी सिंह बघेल ने शानदार जीत दर्ज की। बघेल को आगरा से सांसद रामशंकर कठेरिया का टिकट काटकर चुनाव लड़वाया गया था। अब केंद्रीय कैबिनेट में राज्यमंत्री बनाए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें