फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Chunav 2022: करहल समेत मैनपुरी की चारों सीटों पर 22 प्रत्याशी, 13.65 लाख मतदाता लिखेंगे इनका भाग्य

Sat, 19 Feb 2022 05:40 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी जिले की चारों विधानसभा सीटों पर इस चुनाव में अखिलेश यादव और एसपी सिंह बघेल समेत 22 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें चार विधायक बनेंगे। इसका फैसला मैनपुरी के 13.65 लाख मतदाता करेंगे। 
विज्ञापन
यूपी चुनाव 2022: मैनपुरी जिले के प्रत्याशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी जिले की चार विधानसभा सीटों पर 13.65 लाख मतदाता अपने मत से 22 प्रत्याशियों का भाग्य लिखेंगे। इसके लिए रविवार सुबह सात बजे से निर्धारित मतदान केंद्रों पर मतदान शुरू हो जाएगा। चारों विधानसभा क्षेत्रों में से भोगांव में सर्वाधिक तो वहीं करहल में सबसे कम प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

विज्ञापन

 
रविवार को विधानसभा क्षेत्र मैनपुरी (सदर), भोगांव, किशनी और करहल में सुबह सात बजे से मतदान होगा। जिले के कुल 13 लाख 65 हजार 522 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर जिले से चार विधायक चुनेंगे। 1269 मतदान केंद्रों के 1756 मतदेय स्थलों पर सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। मतदान के बाद 22 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी। 

सुबह सात बजे मतदान से पूर्व मतदान केंद्रों पर ईवीएम पर मॉक पोल कराया जाएगा। इस दौरान निर्वाचन अभिकर्ता मौजूद रहेंगे। उनकी संतुष्टि के बाद ही ईवीएम को मतदान के लिए सील किया जाएगा। भोगांव सीट पर सर्वाधिक नौ प्रत्याशी मैदान में हैं तो करहल में सबसे कम तीन प्रत्याशी मैदान में हैं। मैनपुरी सदर पर चार और किशनी में छह प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। 

विज्ञापन

विधानसभावार ये प्रत्याशी हैं मैदान में

मैनपुरी सदर विधानसभा सीट
  • जयवीर सिंह- भाजपा
  • राजकुमार यादव- सपा
  • गौरव नंद-  बसपा
  • विनीता शाक्य- कांग्रेस

भोगांव विधानसभा सीट
  • रामनरेश अग्निहोत्री- भाजपा
  • आलोक शाक्य- सपा
  • अशोक कुमार- बसपा
  • ममता राजपूत- कांग्रेस
  • संतोष श्रीवास्वत-आप
  • भूपेंद्र सिंह- जन अधिकारी पार्टी
  • अनीता- वोटर्स पार्टी इंटरनेशनल
  • सुरजीत सिंह और श्रेय तिवारी (निर्दलीय)

किशनी विधानसभा सीट
  • डॉ. प्रियरंजन आशू- भाजपा
  • बृजेश कठेरिया- सपा
  • प्रभुदयाल- बसपा
  • विजय नरायन सिंह- कांग्रेस
  • पप्पू- आप
  • रामानंद- निर्दलीय

करहल विधानसभा सीट
  • एसपी सिंह बघेल- भाजपा
  • अखिलेश यादव- सपा
  • कुल्दीप नरायन- बसपा
विज्ञापन

विधानसभावार मतदाता  2022

मैनपुरी सदर
  • पुरुष मतदाता- 184028
  • महिला मतदाता- 158929
  • अन्य- 18
  • कुल मतदाता-342975

भोगांव
  • पुरुष मतदाता- 183637
  • महिला मतदाता- 157945
  • अन्य- 27
  • कुल मतदाता- 341609

किशनी
  • पुरुष मतदाता- 167393
  • महिला मतदाता- 142271
  • अन्य- 13
  • कुल मतदाता-309677

करहल
  • पुरुष मतदाता- 201394
  • महिला मतदाता- 169851
  • अन्य- 16
  • कुल मतदाता- 371261
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें